{"_id":"6a25cc85f43a0d39fb09f9dd","slug":"nsui-burnt-the-effigy-of-the-government-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-157413-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एनएसयूआई ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एनएसयूआई ने फूंका सरकार का पुतला
Mon, 08 Jun 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक पर पुतला फुंककर रोष प्रकट करते एनएसयूआई के पदाधिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष साहुल चौधरी के नेतृत्व में रविवार शाम महाराणा प्रताप चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कुरुक्षेत्र में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन के दौरान रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर वाटर कैनन के इस्तेमाल की निंदा की गई। साहुल चौधरी ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधियों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान दीपेंद्र हुड्डा को चोटें भी आई हैं, जो निंदनीय है। युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों पर सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए। इस दौरान संदीप बग्गा, जितेंद्र नरवाल, हर्षिल शर्मा, इजहार, राहुल, सुमित, पंकज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।