फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now two physicians in the district hospital, ICU will start soon

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में अब दो फिजिशियन, जल्द शुरू होगा आईसीयू

Wed, 01 Oct 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Now two physicians in the district hospital, ICU will start soon
अस्पताल में फिजि​शियन की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में अब एक और फिजिशियन डाॅक्टर शिव गर्ग की तैनाती हुई है। अब दो फिजिशियन होने से मरीजों को काफी फायदा होगा। इसके साथ आईसीयू (इन्टेंसिव केयर यूनिट) जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है।
अभी तक अस्पताल में एक ही फिजिशियन होने से ओपीडी में मरीजों का नंबर कई घंटे बाद आता था। अब मरीजों का नंबर जल्दी आएगा और उन्हें समय से दवा मिल सकेगी। साथ ही पहले से कार्यरत फिजिशियन पर भी काम का बोझ कम होगा। अस्पताल में रोजाना 1500 से 1800 मरीजों की ओपीडी होती है।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल में स्टाफ न होने के कारण आईसीयू की सुविधा लंबे समय से मरीजों को नहीं मिल पा रही थी। अब आईसीयू की सुविधा मरीजों को जल्द ही मिलेगी।
अस्पताल में चौथे तल पर आईसीयू के लिए वार्ड चिह्नित किया गया है। यहां पर बेड, वेंटीलेटर, कार्डियक माॅनीटर लगाए गए हैं। विभाग की ओर से नर्सिंग स्टाफ व ओटीए (आक्यूपेशनल थैरेपी असिस्टेंट) की ट्रेनिंग कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

105 करोड़ रुपये की लागत से बने 200 बेड के जिला नागरिक अस्पताल में आईसीयू न होने से गंभीर मरीजों को रेफर किया जा रहा है। दो वर्ष पहले निरीक्षण के लिए आई डीजी हेल्थ ने इस संबंध में निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि आईसीयू होना चाहिए। यदि स्टाफ काे प्रशिक्षण की जरूरत है तो दिलवाया जाए।
वहीं सरकार ने भी हर जिला नागरिक अस्पताल में आईसीयू की सुविधा देने का एलान किया। इसके बावजूद यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी। वहीं विभाग के पास उपकरण हैं। इसका मुख्य कारण स्टाफ का न होना रहा।

जिला नागरिक अस्पताल में अब दो फिजिशियन हो गए हैं। इससे मरीजों को काफी फायदा होगा। एक और फिजिशियन मिलने के बाद आईसीयू शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बहुत जल्द ही आईसीयू शुरू कर दिया जाएगा।

- डॉ. जितेंद्र सिंह, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed