{"_id":"61576a2c8ebc3e09db146fda","slug":"now-objections-will-be-received-in-every-ward-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl851271128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर वार्ड में प्राप्त की जाएगी आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर वार्ड में प्राप्त की जाएगी आपत्तियां
विज्ञापन
एजेंसी के कर्मचारियों की बैठक लेते मेयर मदन चौहान संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम की प्रत्येक प्रॉपर्टी की आईडी बनाने का सर्वे पूरा करने के बाद निजी एजेंसी की ओर से अससमेंट नोटिस बांटने का कार्य शुरू किया गया है। पहले चरण में सेक्टर 15, 17, 18 में नोटिस बांट आपत्तियां प्राप्त कर रहे हैं। इसके बाद हर वार्ड में एक स्थान निर्धारित कर एजेंसी के कर्मचारी आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
इसको लेकर शुक्रवार को मेयर मदन चौहान ने उप निगम आयुक्त अशोक कुमार के साथ एजेंसी के कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कर्मचारियों की कार्य योजना के बारे में पूछा और उनसे फीडबैक लिया। मेयर चौहान ने उन्हें हर वार्ड में एक स्थान निर्धारित कर अससमेंट नोटिस की आपत्तियां प्राप्त करने के लिए उपलब्ध रहने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि सर्व के बाद असस्मेंट नोटिस बांटे जा रहे हैं। इसमें प्रॉपर्टी मालिक का नाम, आधार व मोबाइल नंबर, प्रॉपर्टी में कितने फ्लोर हैं, रिहायशी, व्यवसायिक व औद्योगिक में किस श्रेणी में है और प्रॉपर्टी संबंधित अन्य जानकारी दी गई है।
उन्होंने इसमें दी गई जानकारी में यदि कोई त्रुटि है तो प्रॉपर्टी मालिक इसके लिए ऑनलाइन व आफलाइन अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आफलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिए एजेंसी के कर्मी प्रत्येक वार्ड में एक स्थान चिह्नि कर बैठेंगे और लोगों की प्राप्त आपत्तियों को दूर करेंगे। रविवार तक सेक्टर 18 के कम्यूनिटी हॉल में एजेंसी के कर्मचारी सेक्टर 17 व 18 की आपत्तियां प्राप्त करेंगे। सोमवार से वार्ड नंबर एक में प्रॉपर्टी मालिकों की असस्मेंट नोटिस देकर उनकी आपत्तियां प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन
आपत्तियों के निपटारे के बाद तैयार होंगे प्रॉपर्टी टैक्स बिल
निगम की हर प्रॉपर्टी की नई आईडी बनाने के लिए निजी एजेंसी की ओर से सर्वे शुरू किया गया था। सर्वे में नगर निगम एरिया में कुल 178795 प्रॉपर्टी आईडी बनी हैं। एजेंसी की ओर से अब इन्हें असस्मेंट नोटिस भेजे जा रहे हैं। इस नोटिस में प्रॉपर्टी के मालिक का नाम, आधार व मोबाइल नंबर, प्रॉपर्टी का एरिया, कैटेगरी व अन्य कोई जानकारी गलत है तो उसे ठीक करने के लिए प्रॉपर्टी मालिक आपत्ति दर्ज कर सकता है। प्रॉपर्टी मालिक की ओर से 30 दिन में आपत्तियां देनी होगी। एजेंसी की ओर से असेस्मेंट नोटिस की सभी आपत्तियों का निपटारा करने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स बिल बनाए जाएंगे।