फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Now a truck loaded with 1400 cases of beer was caught, the driver did not have a transit permit

Yamuna Nagar News: अब 1400 पेटी बीयर से लदा ट्रक पकड़ा, चालक के पास नहीं था ट्रांजिट परमिट

Thu, 05 Sep 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 05 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Now a truck loaded with 1400 cases of beer was caught, the driver did not have a transit permit
विज्ञापन


यमुनानगर। तीन दिन पहले सदर पुलिस द्वारा पकड़ी 1550 पेटी बीयर का मामला अभी सुलझा नहीं कि पुलिस ने कलानौर नाके से 1400 पेटी बीयर से लदा एक और ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ में वह बीयर का ट्रांजिट परमिट नहीं दिखा सका। इस परमिट पर ही शराब की लोडिंग से लेकर प्रदेश व जिले में एंट्री और निकलने का समय लिखा होता है। सदर थाना पुलिस ने बीयर से भरे ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सदर थाना पुलिस तीन दिन पहले पकड़े 1550 पेटी बीयर से भरे ट्रक की जांच कर रही है। यह ट्रक भी निर्धारित समय से 40 घंटे पहले ही यमुनानगर पहुंच गया था। निर्धारित समय से पहले यमुनानगर पहुंचे ट्रक से एक ट्रांजिट परमिट पर दो बार बीयर सप्लाई की आशंका है। इस मामले में पुलिस ने शराब बेचने और खरीदने वालों को बुलाया हुआ है।

विधानसभा आम चुनाव के चलते प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता के चलते पुलिस अवैध रूप से शराब व अन्य नशे की सप्लाई रोकने को लेकर अलर्ट है। इसके तहत ही नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। कलानौर पुलिस चौकी इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम चुनाव के मद्देनजर कलानौर बार्डर पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे 344 से ट्रक आता दिखाई दिया। ट्रक रोक कर जांच की तो उसमें से 1400 पेटी बीयर की बरामद हुई। चालक की पहचान उत्तराखंड के गढ़वाल निवासी श्याम लाल के रूप में हुई। चालक मौके पर बीयर संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया। चालक के पास बीयर से भरे ट्रक का ट्रांजिट परमिट नहीं था। पूछताछ में चालक श्याम लाल ने बताया कि उसे यह ट्रक लुधियाना से देहरादून पहुंचाना था। मालिक ने जो दस्तावेज दिए। वह दिखा दिए हैं। उसे ट्रांजिट परमिट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिस पर ट्रक को कब्जे में लिया गया है। मालिक से भी पुलिस ने फोन पर बात की और उसे दस्तावेजों के साथ बुलाया है।
विज्ञापन



--------------
नहीं पहुंचे तीन दिन पहले पकड़ी बीयर के मालिक
सदर थाना पुलिस ने तीन दिन पहले नेशनल हाईवे 344 पर सुखपुरा गांव के नजदीक 1550 पेटी बीयर से भरे ट्रक को पकड़ा था। तब ट्रक चालक ने जो ट्रांजिट परमिट दिखाया था, उसके अनुसार यह ट्रक में बीयर जम्मू से झारखंड सप्लाई की जा रही थी। लेकिन यह ट्रक यमुनानगर में 40 घंटे पहले पहुंच गया था। जिससे पुलिस को शक है कि ट्रक से बीयर उत्तर प्रदेश में कहीं उतारकर दोबारा इसी परमिट पर दूसरी बीयर सप्लाई की जाती। पुलिस को आशंका है कि एक परमिट पर दो बार बीयर की सप्लाई की जा रही है। पुलिस ने बीयर के सभी दस्तावेज लेकर बीयर के मालिक व जहां बीयर पहुंचनी थी, उस खरीदार को बुलाया था। लेकिन अभी तक कोई भी पुलिस के पास नहीं पहुंचा। जिससे बीयर की जांच रूकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि उनकी टीम ने 1400 पेटी बीयर के साथ एक और ट्रक पकड़ा है। आरोपी ट्रक चालक पूरे दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिसके चलते बीयर के मालिक को बुलाया गया है। यह बीयर जम्मू से देहरादून जा रही थी। वहीं, तीन दिन पहले पकड़ी बीयर के मामले की भी जांच की जा रही है। अभी तक बीयर के मालिक नहीं पहुंचे है। उनके आने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed