फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Not even one of the nine complaints received at the resolution camp was resolved.

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में आईं नौ शिकायतों में से एक भी नहीं निपटी

Fri, 17 Oct 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Not even one of the nine complaints received at the resolution camp was resolved.
समाधान ​शिविर में अधिकारियों को समस्याएं बताते लोग। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिला सचिवालय में वीरवार को समाधान शिविर लगाया गया। इस दौरान सीटीएम पीयूष गुप्ता के समक्ष कुल नौ शिकायतें पहुंचीं। उन्होंने समाधान के लिए संबंधित विभाग को भेज दी है। साथ ही हर समस्या का पूरी तरह से समाधान हो को लेकर निर्देश भी दिए हैं।
सीटीएम ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य है जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं के समाधान में बिल्कुल भी कोताही न बरतें। शिविर में कृष्णा कॉलोनी निवासी सुशील ओबरॉय ने पार्कों में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत दी। इसी तरह यमुनानगर निवासी सुषमा ने मकान की मरम्मत बारे, कैंप निवासी बहादुर मल गांधी ने रास्ता बनवाने के बारे में शिकायत की।
विज्ञापन

इसी तरह अकालगढ़ निवासी मोहम्मद हारुन ने प्लाट की रजिस्ट्री करवाने बारे, विजय नगर कॉलोनी निवासी मुर्सलीन ने बीपीएल कार्ड बनवाने बारे, इंदिरा गार्डन निवासी सतीश शर्मा ने पड़ोस की दीवार से पानी आने की समस्या रखी। सीटीएम ने घटिया सामग्री मामले की जांच करने के आदेश दिए। वहीं, अन्य शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed