{"_id":"67a3c4b3c23eed3eb10c406d","slug":"nominations-for-mayor-election-will-be-held-in-dc-court-from-11-to-17-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-132662-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डीसी कोर्ट में 11 से 17 तक होंगे मेयर चुनाव के नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डीसी कोर्ट में 11 से 17 तक होंगे मेयर चुनाव के नामांकन
विज्ञापन
जगाधरी। नगर निगम चुनाव के लिए डीसी ने अधिकारियों ने ड्यूटी लगा दी है। ये जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एवं जगाधरी एसडीएम सोनू राम ने दी। उन्होंने बताया कि मेयर व सदस्यों का चुनाव दो मार्च होगा। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के पास अभ्यर्थी या उसके प्रस्तावक द्वारा 11 से 17 फरवरी तक जमा करवाए जा सकते हैं। इस दौरान 12 व 16 फरवरी को लोक अवकाश रहेगा। इन दो दिन के अलावा सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे परिदत्त किए जा सकते हैं।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं छछरौली एसडीएम रोहित कुमार डीसी कोर्ट में मेयर चुनाव के लिए नामांकन पत्र लेंगे। जबकि सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता अपने कार्यालय में वार्ड नंबर एक से सात तक पार्षद चुनाव के लिए नामांकन स्वीकार करेंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह सीटीएम कोर्ट में वार्ड नंबर आठ से 15 तक पार्षद पद के लिए नामांकन लेंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार जगाधरी अमित कुमार एसडीएम कोर्ट जगाधरी में वार्ड नंबर 16 से 22 तक पार्षद पद के नामांकन लेंगे।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन निर्देशन पत्र के प्रारूप प्राप्त किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्र की समीक्षा 18 फरवरी सुबह 11.30 बजे से की जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन वापस लेने की सूचना लिखित में 19 फरवरी दोपहर तीन बजे तक ली जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव में दो मार्च सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।