फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No clue found of two accused who had heroin in the scooter

Yamuna Nagar News: स्कूटी में हेरोइन रखने वाले दो आरोपियों का नहीं लगा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
No clue found of two accused who had heroin in the scooter
यमुनानगर। एमएलएन काॅलेज में कार्यरत महिला क्लर्क को केस में फंसाने के लिए उसकी एक्टिवा में हेरोइन रखने के मामले में फरार आरोपियों खेड़ा मोहल्ला निवासी संजीव कुमार उर्फ सोनू बाबा व जगाधरी निवासी अमित उर्फ भोला को पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस दोनों आरोपियाें की तलाश में लगी हुई है। आरोपी संजीव कुमार पर पहले भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए आरोपी भूखड़ी निवासी अमित कांबोज को रिमांड पर लिया हुआ है।
विज्ञापन

डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अमित कांबोज योजना बनाने में शामिल था। उसने ही निजी आदमी को एक्टिवा में हेरोइन रखने के बारे में बताया। जिससे पुलिस तक सूचना पहुंच जाए और युवती को पकड़ा जाए लेकिन काॅलेज में लगे सीसीटीवी से पूरा मामला खुल गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि पकड़े गए आरोपी का पेट्रोल पंप है। जिस पर पहले युवती का एक भाई नौकरी करता था। बाद में उसने नौकरी छोड़ दी थी। युवती के एक भाई की मौत हो गई थी। जिस पर भी तीनों आरोपी उसके घर शोक जताने गए थे। इनमें से आरोपी संजीव लगातार युवती पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था लेकिन वह उसके प्रस्ताव को ठुकरा रही थी। जिस वजह से उसने युवती को झूठे केस में फंसाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रची।
विज्ञापन


------------

ये है मामला -
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली थी कि एमएलएन कॉलेज की पार्किंग में एक्टिवा में हेरोइन रखी हुई है। इस सूचना पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर जांच की। कॉलेज की पार्किंग में बिना नंबर की एक्टिवा खड़ी मिली। एक्टिवा की तलाशी ली गई तो उसमें से 4.81 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिस महिला की एक्टिवा थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता लगा कि वह आरोपी संजीव कुमार व अमित कुमार को पहले से जानती है। आरोपी संजीव उस पर काफी समय से गलत नजर रख रहा था। कई बार उसका रास्ता रोक चुका था। उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। तब पुलिस ने मामले में आरोपी अमित कांबोज को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed