फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   NHM employees on strike, PMO cuts power supply

Yamuna Nagar News: एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर, पीएमओ ने कटवाई पावर सप्लाई

Sat, 27 Jul 2024 06:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
NHM employees on strike, PMO cuts power supply
यमुनानगर। जिले में एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) के तहत कार्यरत डॉक्टर व कर्मचारी भी शुक्रवार से चार दिन की हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों व स्टाफ के हड़ताल पर जाने से अस्पतालों में ओपीडी व कार्यालयों का काम प्रभावित हुआ। वहीं सिविल सर्जन कार्यालय पर जब कर्मचारी धरना देने पहुंचे तो पीएमओ ने बाहर की पावर सप्लाई कटवा दी। बाहर जो भी पंखे लगे थे वह बंद करवा दिए गए। इसके अलावा कर्मचारियों ने टैंट वाले से तीन एयर कूलर व साउंड सिस्टम मंगवाया था वह भी नहीं चल सका। गर्मी के कारण कर्मचारी बेहाल दिखे। बाद में सिविल सर्जन के कहने के बाद पावर सप्लाई को बहाल कराया गया।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों ने यह हडताल एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा हरियाणा के बैनर तले की। जिले में कुल 581 एनएचएम कर्मचारी हैं जिनमें से 482 हड़ताल पर रहे। इनकी हड़ताल की वजह से ओपीडी, डिलीवरी, टीकाकरण, स्कूल हेल्थ, अर्बन हेल्थ सेंटर, एडमिन कार्य समेत अन्य प्रभावित रहे। एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा हरियाणा के जिला प्रधान अमित गुर्जर ने बताया कि फिलहाल चार दिन की हड़ताल की गई है। पीएमओ ने पावर सप्लाई बंद करके कर्मचारियों को परेशान करने का काम किया है। यदि मांगे नहीं मानी गई तो राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार हड़ताल अनिश्चितकालीन कर दी जाएगी। इस मौके पर अमित, पूजा, अरूण, रजनी, सुशील, अभय त्यागी, सज्जन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये हैं एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगे:
- एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए। नियमित किये जाने तक एलटीसी, ग्रेचुएटी, अर्जित अवकाश, शिशु देखभाल अवकाश, अनुकंपा सहायता तथा हरियाणा सिविल सर्विस रूल 2016 लागू करते हुए सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 7वें वेतन आयोग का लाभ प्रदान करने की सैधांतिक मंजूरी दो नवंबर 2021 सरकार द्वारा प्रदान दी गई है। इसका लाभ जल्द प्रदान करवाया जाए।
- वर्ष 2017 से 2022 तक एनएचएम कर्मचारियों द्वारा किए गए आंदोलन/ हड़ताल की अवधि का वेतन ड्यूटी अवधि मानते हुए स्वास्थ्य विभाग के अन्य संगठनों की भांति जारी किया जाए।
- कैशलेस मेडिकल सुविधा का लाभ प्रदान किया जाए।
- सेवा नियमों मे बहुत सी कैटेगरी वेतनमान में विसंगति है। इन्हें दूर की जाए।
- एनएचएम के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी एवं विशेषज्ञों को एनएचएम सेवा नियमों का लाभ प्रदान किया जाए।
- कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति जल्द से जल्द लागू की जाए।
- 108 कंट्रोल रूम ऑप्रेटर की ड्यूटी पंचकुला स्थित डायल 112 में लगाई गई है। सभी जिलों के ऑप्रेटरों की ड्यूटी उनके स्थानीय जिले में ही लगाई जाए।
- एनएचएम के अंतर्गत लगे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की सेवानिवृति आयु हरियाणा सरकार के नियमानुसार 60 वर्ष की जाए।
- जिन कर्मचारियों पर ड्रेस कोड लागू है, उनको वर्दी भत्ता प्रदान किया जाए।
- आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएचओ कैडर के एसओपी को लागू किया जाए और बांड प्रथा को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed