फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

लोगों की मनमर्जी से विभाग परेशान

Sat, 24 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sat, 24 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
इसे लोगों की लापरवाही कहें या फिर मनमर्जी। लोग अपनी सुविधा के लिए डिवाइडर तोड़ कर कट बना रहे हैं। एक पखवाड़े में ही पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी कई कट्स दो बार बंद करवा चुके हैं, लेकिन लोग मान नहीं रहे।
विज्ञापन


विभाग ने यह काम लोगों की सुरक्षा व सुविधा के लिए किया गया है, मगर लोग इसकी अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी परेशान हैं और अब सख्ती के मूड में है।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि 20 दिन पहले पीडब्लयूडी विभाग ने जगाधरी वर्कशाप रोड की स्पेशल रिपेयर व सड़क पर बने कट्स बंद करने का काम शुरू किया था। विभाग कट बंद कर रहा है, लेकिन लोग कई जगह से डिवाइडर तोड़ कर फिर से कट बना रहे हैं। एक दो जगह विभाग दो-दो बार कट बंद करवा चुका है। जिससे अधिकारी भी परेशान आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड पर बने हैं 22 कट्स
कमानी चौक से विष्णु नगर तक जगाधरी वर्कशाप रोड है। सड़क पर डिवाइडर है, लेकिन कट्स बहुत अधिक हैं। हरबंसपुरा निवासी एसएल मल्होत्रा ने सड़क की खराब इंजीनियरिंग की शिकायत की थी। जिसमें बताया कि रोड पर 22 कट्स हैं। ये बेतुके कट्स हादसे की वजह बन रहे हैं। इसलिए इन कट्स को बंद किया जाना चाहिए था। उन्होंने अपने शिकायत पत्र में सड़क को ठीक करने के लिए सुझाव भी दिए थे। इसकी शिकायत उन्होंने सीएम विंडो व डीसी से की थी।

कार्रवाई होनी चाहिए: मल्होत्रा
सीनियर सिटीजन एसएल मल्होत्रा कहते हैं कि अपने पत्र में उन्होंने सुझाव दिया था कि नगर निगम, पुलिस व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मिल कर तय करें कि रोड पर कहां और कितने कट्स होने चाहिए। यदि विभाग ने अपने स्तर पर कट्स छोड़े हैं तो यह उनका अपना निर्णय है। जो लोग डिवाइडर तोड़ कर कट्स फिर से खोल रहे हैं, विभाग को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए।

मिलकर तय होने चाहिए थे रोड पर कट्स: पार्षद
वार्ड नंबर 19 के निगम पार्षद नीरज राणा का कहना है कि विभाग ने अपने मर्जी से सड़क पर कट्स बंद किए हैं। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कमानी चौक से लक्ष्मी गार्डन तक तीन से चार कट्स छोड़ दिए गए हैं, जबकि ससौली रोड से विष्णु नगर तक सिर्फ एक ही जगह कट खोला गया है। ऐसा नहीं होना चाहिए। लोगों की सुविधा को भी देखा जाना चाहिए था। गलत जगह कट बंद करने से कई लोग गलत विपरीत दिशा में ही चल पड़ते हैं। जिससे भी हादसे हो रहे हैं। ये सड़क तीन से चार पार्षद के एरिया को कवर करती है। ऐसे में निगम पार्षदों, ट्रैफिक पुलिस व विभाग को संयुक्त बैठक करनी चाहिए थी। जिसमें तय किया जाना चाहिए कहां और कितने कट्स होने चाहिए। मगर विभाग ने अपने हिसाब से कट बंद कर दिए। यह गलत किया गया है।


नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: एक्सइएन
पीडब्लयूडी बीएंडआर के एक्सइएन आरके कंसल का कहना है कि नियम के मुताबिक रोड पर सिर्फ तीन कट्स ही रखे जाएंगे, शेष सारे कट बंद किए जाएंगे। कुछ लोग डिवाइडर तोड़ कर अपने मर्जी से कट बना रहे हैं। वे दो बार ऐसे कट्स को बंद करवा जा चुके हैं अब ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई करवाई जाएगी। ट्रैफिक पुलिस से बात की जाती है। जहां जरूरत है वहां कट दिए गए हैं। ये काम लोगों की सुरक्षा व सुविधा के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed