फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   news-ymn

गंदगी देख भड़के डीआरएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

Sat, 24 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sat, 24 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
अंबाला रेलवे मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार ने विभागीय अधिकारियों समेत शनिवार को जगाधरी वर्कशॉप व यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन का दौरा किया।
विज्ञापन


इस दौरान अव्यवस्थाओं का आलम देख डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। दोनों स्टेशनों पर डीआरएम करीब दो घंटे रुके और उन्होंने जगह-जगह मिली खामियों को दूर करने के सख्त दिशा-निर्देश दिए।

शनिवार सुबह करीब दस बजे डीआरएम दिनेश कुमार अपनी स्पेशल ट्रेन से जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन पर पहुंचे। उनके साथ सीनियर डीओएम कर्मसिंह, सीनियर डीएम मीना, एसीएम अमरपाल सिंह, डीईईईश कुमार व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीआरएम ने करीब आधे घंटे तक स्टेशन परिसर का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। स्टेशन पर व्यवस्था कुछ ठीक मिली, किंतु कुछ कामों के लिए डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को उसे पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआरएम दोपहर करीब एक बजे यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक डीआरएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ स्टेशन परिसर पर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन के मुख्यद्वार पर पूछताछ केंद्र के बाहर टूटी व कई स्थानों पर फाइबर शीट न लगी देख डीआरएम ने एसएस आरके राणा को लताड़ लगाई।

शौचालयों में मिला गंदगी का आलम
इसके साथ उन्हें स्टेशन परिसर में कई जगह सीवेज लाइन पर रखे स्लैब बेतरतीब व टूटे पड़े और जीआरपी थाना के सामने गड्ढे खुले मिले। इस पर डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द सुधार करने की बात कही। इसके अलावा डीआरएम को स्टेशन परिसर में महिला-पुरुष शौचालयों सहित कई स्थानों पर गंदगी का आलम मिला। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और तुरंत सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के आदेश दिए। उन्होंने स्टेशन परिसर में आने-जाने को अवैध रूप से खुले रास्तों को तुरंत बंद करने के दिशा-निर्देश दिए।

प्लेटफार्म एक की बढ़ाई जाएगी लंबाई
डीआरएम दिनेश कुमार ने कहा कि यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-एक की लंबाई काफी कम है। इस पर ट्रेन के पूरी तरह न आ पाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जल्द ही प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाने को लेकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने चंडीगढ़-यमुनानगर रेल लाइन पर कहा कि अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया केंद्र में इसकी बात कर रहे हैं और बहुत जल्द इस पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ओवरब्रिज व अंडरब्रिज जैसी मांग पर कहा कि सरकार के सहयोग से जल्द मांग पूरी हो पाएगी। बता दें कि दैनिक रेल यात्री संघ व अन्य कई संगठन उक्त मांगों को लेकर रेलवे व सरकार से लंबे समय से पत्राचार कर रहे हैं। मौके पर संघ के प्रधान हरप्रीत सिंह ने कहा कि उक्त मांगों के पूरा होने से यात्रियों व अन्य लोगों का फायदा होगा, सरकार को चाहिए कि रेलवे के जरिए मांगों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाए।

जल्द डिस्प्ले स्क्रीन बताएगी ट्रेनों की स्थिति
डीआरएम ने कहा कि यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर माडर्न स्टेशन की तर्ज पर जल्द ही ट्रेनों के टाइम टेबिल व प्लेटफार्म पर कहां कौन सी बोगी रुकेगी, इस स्थिति बताने के लिए डिस्प्ले स्क्रीन लगाईं जाएंगी। इससे यात्रियों को ट्रेनों के आने-जाने व अपनी बोगी की स्थिति पहले ही स्पष्ट होगी और पूछताछ व भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्टेशन के प्रवेशद्वार पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
यमुनानगर स्टेशन पर सुरक्षा के लिहाज से डीआरएम ने स्टेशन के प्रवेशद्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने को स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे होने जरूरी हैं। फिलहाल प्रवेशद्वार पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे, इस पर तीन माह में कार्य पूरा हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने स्टेशन पर आने-जाने वाले अवैध रूप से खुले रास्तों को बंद रखने के दिशा-निर्देश दिए।


सबकुछ ठीक दिखाने के प्रयास में रहे अधिकारी

डीआरएम के दौरे को लेकर शनिवार को यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों के हाथ-पांव फूले दिखे। सभी डीआरएम के आने से पूर्व ही सबकुछ ठीक दिखाने के प्रयास में जुटे रहे। खासकर सफाई व्यवस्था को सुचारु दिखाने के लिए स्टेशन परिसर व रेलवे ट्रैक की सफाई की गई और जगह-जगह सफेद चूना गिराया गया। बावजूद इसके कई जगह गंदगी, टूटे स्लैब व खुले गड्ढों का आलम देखने को मिला। इस पर संबंधित अधिकारियों को डीआरएम ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed