{"_id":"6b073c720c6f899907062d92","slug":"children-mesmerized-the-audience-with-their-cultural-performances-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166698-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
Thu, 26 Nov 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
रादौर। धौड़ंग स्थित श्यामा पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार, डॉ. रमेश कुमार, डायरेक्टर शशि भाटला, जेएमआईटी के डायरेक्टर एसके गर्ग और डॉ. विवेक शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल मनीषा सासन की देखरेख में हुआ। इस दौरान बच्चों की विशेष कोरियोग्राफी ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद भांगड़ा, गिद्दा, राजस्थानी नृत्य, योग प्रदर्शन, नृत्य और नाटकों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बच्चों की वह प्रस्तुति रही, जिसके माध्यम से माता-पिता और दादा-दादी के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से बताया कि बुजुर्ग परिवार की अनमोल धरोहर हैं। उनका सम्मान करना और उन्हें परिवार में अपनापन देना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें ऐसा पारिवारिक माहौल बनाना चाहिए कि बुजुर्गों को वृद्धाश्रम जाने की जरूरत ही न पड़े। इस अवसर पर ओपी भाटला, ज्ञान प्रकाश, प्रमोद बंसल, सुचेता सागर, सुदेश, अजय शर्मा, जगजीत, ज्योति नागपाल, सहगल और डॉ. नीति दरयाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद