{"_id":"6851b8f787dbba8c5207c805","slug":"new-market-gets-first-place-in-better-sanitation-system-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139490-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बेहतर सफाई व्यवस्था में न्यू मार्केट को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बेहतर सफाई व्यवस्था में न्यू मार्केट को पहला स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन ने सामाजिक संस्थाओं व आईईसी एक्सपर्ट पूजा अग्रवाल के साथ मिलकर विभिन्न बाजारों, शिक्षण संस्थानों व कॉलोनियों का निरीक्षण किया। स्वच्छता के तहत सबसे अधिक साफ व सुंदर बाजारों, शिक्षण संस्थाओं व कॉलोनियों को रैंकिंग दी गई। बेहतर सफाई व्यवस्था में न्यू मार्केट, संत निश्चल सिंह स्कूल, सेक्टर 17-18 को पहला स्थान मिला।
मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन के नेतृत्व में एसआई गोविंद शर्मा, स्नेह सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सेन, आईईसी एक्सपर्ट पूजा अग्रवाल समेत निगम की टीम ने पहले स्वच्छता पखवाड़ा के तहत न्यू मार्केट, मीरा बाई बाजार, कैंप, जगाधरी के पत्थरों वाला बाजार, झंडा चौक, मुख्य बाजार, मॉडल टाउन, तिलक नगर, देवी मंदिर मार्केट का निरीक्षण किया। न्यू मार्केट प्रथम, मॉडल टाउन द्वितीय व आनंद मार्केट तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों में संत निश्चल सिंह स्कूल पहले, न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल दूसरे, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, कॉलोनियों की सफाई के मामले में वार्ड सात के सेक्टर 17 व 18 को पहला, वार्ड आठ के मॉडल टाउन को दूसरा और वार्ड 13 की जम्मू कॉलोनी को तीसरा स्थान मिला। निगम ने छोटी लाइन पर जीएनजी कॉलेज के नजदीक डेलीवेज सुपर स्टोर के संचालक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
दुकानदार ने दुकान पर सूखा व गीला कचरा अलग अलग डालने को दो डस्टबिन रखेथे। दुकान के अंदर व आसपास के एरिया को भी साफ व सुंदर बना रखा था। जिस पर मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन ने उनकी सराहना की और आसपास के दुकानदारों को भी उनसे प्रेरणा लेकर अपनी दुकानों में सूखा व गीला कचरा अलग अलग डालने को डस्टबिन रखने व अपने आसपास का क्षेत्र साफ रखने का आह्वान किया।