फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Neither Transport Nagar is being built nor challans are being issued, people are getting troubled

Yamuna Nagar News: न ट्रांसपोर्ट नगर बना न हो रहे चालान, लोग हो रहे परेशान

Tue, 19 Nov 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Neither Transport Nagar is being built nor challans are being issued, people are getting troubled
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। एसके (सहारनपुर-कुरुक्षेत्र) मार्ग पर पुराना हमीदा समीप दो दशक से सैकड़ों ट्रक खड़े हो रहे हैं, जिनकी शिफ्टिंग के लिए न तो ट्रांसपोर्ट नगर बन पाया है और न ही ट्रकों को मार्ग से हटाने को चालान व अन्य कार्रवाई हो पाई है। ट्रक वर्षों से ट्रैफिक जाम व सड़क हादसों की वजह बन रहे हैं।
यहीं स्थित खानचंद चौक को जिम्मेदार अफसर ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर चुके हैं, तब भी यहां जाम व हादसों का सबब बन रहे ट्रक मार्ग से नहीं हटाए गए। यही लापरवाही कोहरे के सीजन में सड़क हादसों की वजह बन सकती है। मास्टर प्लान-2041 अनुसार गांव पांजूपुर के 250 हेक्टेयर में ट्रांसपोर्ट नगर बनना है। इसकी फाइल एक दशक से फाइलों में है, पर योजना के तहत जमीन चिह्नित करने के आगे कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन

ऐसे में जिले में हजारों ट्रक अभी भी बर्म सहित हाईवे व अन्य सड़कों का कुछ हिस्सा घेरकर खड़े हैं। सबसे ज्यादा ट्रक एसके (सहारनपुर-कुरुक्षेत्र) मार्ग पर पुराना हमीदा समीप खड़े रहते हैं। यहां दो किलोमीटर तक दोनों ओर ट्रक खड़े किए जाने के साथ उनकी मरम्मत भी होती हैं। इससे यमुनानगर के अलावा अन्य जिलों व राज्यों से आने-जाने वाले वाहन चालक वर्षों पुरानी ट्रैफिक जाम की दिक्कत झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही यहां हुई सैकड़ों सड़क दुर्घटनाओं में भी मार्ग पर खड़े ट्रक ही वजह बने। इसी कारण यहां स्थित खानचंद चौक को कागजों में तो ब्लैक स्पॉट की सूची में शामिल किया गया, पर धरातल पर इस ब्लैक स्पॉट खत्म करने के प्रयास नहीं हो पाए हैं। न तो मार्ग पर खड़े ट्रकों की पार्किंग के लिए अलग स्थान तय हो पाया और न ट्रकों के रांग पार्किंग के चालान हो पाए हैं। संवाद
मार्ग पर मिट्टी की मोटी परत : दीक्षित
पुराना हमीदा निवासी दीक्षित शर्मा ने बताया कि एक दशक से ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बन पाया। इससे सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग पर दोनों ओर आधे हिस्से तक ट्रक खड़े रहते हैं। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। साथ ही कई सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। मार्ग पर कई माह तक झाडू भी नहीं लगता, जिससे खड़े ट्रकों के नीचे मार्ग पर मिट्टी की मोटी परत भी बन जाती है। साथ ही वाहनों की आवाजाही से धूल के गुबार रहते हैं। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत पुराना हमीदा के लोगों को है, जिन्हें रोज मार्ग से शहर आना-जाना पड़ता है।
दूसरे स्थान खड़े हों ट्रक : शांडिल्य
हरियाबांस गांव के शुभम शांडिल्य ने कहा कि जिले के सैंकड़ों गांवों के लोग रोज सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग से शहर व अन्य स्थानों पर आते-जाते हैं, जिन्हें मार्ग के दोनों ओर ट्रक खड़े होने से तंग रास्ते पर ट्रैफिक जाम के हालात झेलने पड़ते हैं। ऐसे ट्रकों को खड़े किए जाने के लिए अलग से ट्रांसपोर्ट नगर बनना अनिवार्य है। इससे पहले कोई वैकल्पिक स्थान का चयन कर वहां ट्रकों की शिफ्टिंग की जा सकती है। इससे वाहन चालकों को यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम के साथ रहने वाली सड़क हादसों की आशंका से राहत मिलेगी।

संबंधित अफसरों को जागरूकता व कार्रवाई के निर्देश दिए देंगे। साथ ही इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए भी प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। - आयुष सिन्हा, एडीसी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed