{"_id":"69a9e11cc6c2d3ccb20520e2","slug":"neither-of-the-two-complaints-received-at-the-camp-was-resolved-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152357-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिविर में पहुंचीं दो शिकायतों में एक भी नहीं निपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिविर में पहुंचीं दो शिकायतों में एक भी नहीं निपटी
Fri, 06 Mar 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतें सुनते अधिकारी। प्रवक्ता
- फोटो : रंग खेलने के दौरान हुए पथराव में घायल अधेड़ व पास में बैठे परिजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर के दौरान दो शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें प्रॉपर्टी आईडी हटवाने और बिजली का पोल हटाने की मांग प्रमुख रही। नगराधीश पीयूष गुप्ता ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामले का नियमानुसार समाधान करने के निर्देश दिए।
शिविर में यमुनानगर निवासी पुनीत ने अपनी प्रॉपर्टी आईडी हटवाने से संबंधित समस्या अधिकारियों के सामने रखी। वहीं जुगल किशोर ग्रोवर ने अपने क्षेत्र में लगे बिजली के पोल को हटवाने की मांग करते हुए शिकायत दी। सीटीएम ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को जांच कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और जहां संभव हो, मौके पर ही समाधान किया जाए। सीटीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समाधान शिविरों के आयोजन में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पहले की तरह इनका आयोजन जिला और उपमंडल स्तर पर किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रख सकें।
अधिकारियों ने किया योगाभ्यास
शिविर के दौरान आयुष विभाग के योग सहायक अयोध्या ने अधिकारियों और कर्मचारियों को करीब 10 मिनट तक योगाभ्यास भी करवाया। इस मौके पर नगराधीश पीयूष गुप्ता ने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है, जिससे वह अपने कार्यों को अधिक कुशलता से कर सकता है।