फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Narpal became the district head of the Indian Oil Dealers Association

नरपाल बने इंडियन ऑयल डीलर एसोसिएशन के जिला प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 03:18 AM IST
विज्ञापन
Narpal became the district head of the Indian Oil Dealers Association
यमुनानगर। इंडियन ऑयल डीलर एसोसिएशन जिला प्रधान पद का चुनाव शनिवार को हुआ। जिसमें नरपाल गुर्जर को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। चुनाव जिमखाना क्लब में अधिकारी नरेंद्र गुप्ता की देखरेख में चुनाव हुआ। इसमें जिले के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। लंबी बैठक के बाद सभी ने सर्वसम्मति से नरपाल गुर्जर के नाम पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन

प्रधान चुने जाने के बाद नरपाल गुर्जर ने कहा कि वे डीलर की परेशानियों को प्रमुखता से उठाएंगे। व्यवसाय से जुड़ी समस्या को गंभीरता से विचार करके प्राथमिकता से निदान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अनुभवी वरिष्ठ साथियों के सहयोग से एसोसिएशन की चुनौती का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला तीन प्रदेशों की सीमाओं से जुड़ा है। ऐसे में उनके सामने कई बार प्रदेश के दूसरे जिले के डीलर्स एसोसिएशन से अलग समस्याएं पैदा हो जाती हैं। जिसका निदान मिलकर किया जाएगा। इस दौरान रामेश्वर चौहान, राजीव अग्रवाल, अनिल गुप्ता, करनैल सिंह, तरुण जिंदल, हरप्रीत सिंह, नरेंद्र कुमार, सचिन गुर्जर, गुरनाम सिंह, देवेंद्र संधू, बलविंद्र सिंह, शेर सिंह सैनी, नीलम जैन, मोहन कुमार, सुगंधित गर्ग, अरुण नगला जागीर, अमित गुर्जर, महेंद्र सागड़ी, प्रतीक, जीतू पराशर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed