फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nambardar injured in bike collision dies

Yamuna Nagar News: बाइक की टक्कर से घायल हुए नंबरदार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Nambardar injured in bike collision dies
यमुनानगर। बीकेडी रोड पर 11 नवंबर को शहजादपुर गांव के नजदीक बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए शहजादपुर गांव के नंबरदार ज्ञान चंद की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के समय नंबरदार ज्ञान चंद बाइक पर खेत से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जब वे अपने घर के मोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे अन्य बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। जहां उन्हें उपचार दिया गया।
विज्ञापन

बाद में परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। बूड़िया थाना पुलिस ने मामले में आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहजादपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनका गांव में ही बूड़िया रोड पर डेरा व घर है। उसके पिता ज्ञान चंद नंबरदार है। 11 नवंबर को उसके पिता ज्ञान चंद सुबह छह बजे अपनी बाइक पर खेत में गए थे।
सुबह करीब सवा नौ बजे वह खेत से वापस घर लौट रहे थे। जब उसके पिता बूड़िया रोड से अपने डेरे के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसके पिता की बाइक में टक्कर मार दी।

इससे उसके पिता बाइक समेत सड़क पर गिर गए। टक्कर लगने की आवाज सुनकर वह और परिवार सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी चालक अपनी बाइक छोड़ कर फरार हो चुका था। हादसे में उसके पिता के सिर में गंभीर चोटें आई। वे तुरंत अपने पिता को अस्पताल ले गए। जहां से उसके पिता की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। तीन दिन पहले उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार देर शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed