फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nagar Kirtan welcomed with a shower of flowers

Yamuna Nagar News: नगर कीर्तन का फूलों की बारिश से स्वागत

Thu, 06 Nov 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 06 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan welcomed with a shower of flowers
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाला गया नगर कीर्तन। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




साढौरा। गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को कस्बे में नगर कीर्तन निकाला गया। फूलों से सजे रथ पर श्री गुरुग्रंथ साहिब विराजमान रहे। नगर कीर्तन की पंज प्यारों ने अगुवाई की। नगर कीर्तन का क्षेत्र वासियों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। सभी ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के सम्मुख शीश नवाया।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू हुआ। यहां से गुरुद्वारा रविदास, गुरुद्वारा पीर बुधु शाह से बाजार से होते हुए गुरुद्वारा ड्योढ़ी साहब पहुंचा। यहां से वापस गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचकर नगर कीर्तन संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में बैंड व आतिशबाजी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। महिलाओं ने कीर्तन से गुरु वाणी का गायन कर सभी को मुग्ध कर दिया। इस दौरान क्षेत्र वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कुलविंद्र सिंह चड्ढा व इकबाल सिंह भाटिया ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने संसार को सत्य, प्रेम और सेवा का मार्ग दिखाया। उनके उपदेश मानवता को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देते हैं। धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं के लिए कई जगह जलपान व प्रसाद की व्यवस्था की थी। इस दौरान पार्षद एवं सीएम विंडों एमिनेंट पर्सन नैब सैनी, नवतेज सिंह, इंद्रजीत सिंह ढिल्लो, बलजिंद्र सिंह, जसवंत सिंह, वीनस भाटिया, सतनाम सिंह, परमिंद्र सिंह भाटिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed