फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Muslim community got agitated over disrespect of verse of Quran In Yamunanagar

Yamunanagar: कुरान की आयत से बेअदबी को लेकर भड़का मुस्लिम समाज, छछरौली थाने में एकजुट हुए विशेष समुदाय के लोग

Sat, 01 Jun 2024 03:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 01 Jun 2024 03:27 PM IST
सार

मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि आरोपी सिद्धार्थ चतुर्वेदी के खिलाफ पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज करे। लेकिन पुलिस का कहना था कि इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती, चूंकि इस मामले में उत्तराखंड रूड़की के गंगनगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज है

विज्ञापन
Muslim community got agitated over disrespect of verse of Quran In Yamunanagar
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड रूड़की के गंगनगर थाना क्षेत्र में युवक द्वारा सोशल मीडिया पर कुरान की आयत की बेअदबी करने पर यहां का मुस्लिम समाज भड़का उठा। शनिवार को भारी संख्या में समाज के लोग थाना छछरौली में एकजुट होकर पहुंचे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थाना में पहुंच कर जिस युवक ने कुरान की आयत की बेअदबी की,  उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज तथा उसे गिरफ्तार करने की मांग की।  युवक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर कुरान की बेअदबी की है। शरारती युवक उत्तराखंड के गंगनगर का रहने वाला है। 

विज्ञापन


मुस्लिम समाज के नौशाद, मौलाना अब्दुल सत्तार आदि समाज के लोगों का कहना है कि आरोपी सिद्धार्थ चतुर्वेदी के खिलाफ पुलिस जीरो एफआईआर दर्ज करे। लेकिन पुलिस का कहना था कि इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती, चूंकि इस मामले में उत्तराखंड रूड़की के गंगनगर थाने में आरोपी युवक के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज है। लेकिन मुस्लिम समुदाय एफआईआर दर्ज कराने को लेकर अड़ा रहा। काफी समझा बुझाने के बाद आखिरकार पुलिस ने शिकायत लेकर डीडीआर काट दी है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि पुलिस चाहे डीडीआर काटे या एफआईआर दर्ज करे लेकिन जब तक आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं होती, वे संतुष्ट होने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन


थाना छछरौली प्रभारी रोहतास सिंह का कहना है कि इस मामले में उनकी रूड़की के गंगनगर थाना प्रभारी से बातचीत हुई है। उनका कहना है कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। युवक को तीन साल पहले ही घर से बेदखल किया जा चुका है। आपको बता दे कि युवक रूड़की के गंगनगर का रहने वाला है उसने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय को भड़काने को लेकर कुरान की आयत से बेअदबी भी की थी जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय में काफी रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed