{"_id":"686ec1439d0ecfd74b0387e0","slug":"muskan-and-paras-were-supposed-to-have-a-love-marriage-when-they-drowned-in-the-western-yamuna-canal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140510-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर में डूबी मुस्कान और पारस का होना था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर में डूबी मुस्कान और पारस का होना था प्रेम विवाह
Thu, 10 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में डूबी संतनगर की मुस्कान (25) व पारस (26) के बीच कई वर्षों से प्रेम था। इनकी शादी के लिए दोनों के परिवार भी राजी हो गए थे। शनिवार को ही मुस्कान के घर दोनों परिवारों में तय हुआ कि नवरात्र में मुहूर्त देख शादी कर देंगे। बुधवार भी गोताखोरों की टीम ने नहर में दोनों की तलाश की। दोनों का बुधवार देर शाम तक कुछ पता नहीं चला।
मुस्कान मंगलवार रात बिना बताए घर से चली गई। तब उसके छोटे भाई जागृत ने दोस्तों को उसे ढूंढने के लिए कहा। इस पर पारस भी गली के पंकज संग बाइक पर जमना गली के समीप नहर पर पहुंचा। यहां नहर किनारे मुस्कान खड़ी मिली। पारस ने आवाज लगाई तो मुस्कान ने नहर में छलांग लगा दी। पारस भी बचाने के लिए नहर में कूद गया। मुस्कान व पारस को डूबते देख पंकज ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, पर दोनों नहर के तेज बहाव में बह गए। पंकज ने दोनों के परिवारों को सूचना दी।
मुस्कान के पिता शिवकुमार ने बताया कि उनका मार्केटिंग व ड्राइविंग का काम है। दो बच्चों में मुस्कान बड़ी है। मुस्कान बीकॉम प्रथम वर्ष तक पढ़ी थी। इसके बाद निजी अस्पताल में छह साल से रिसेप्शन पर कार्यरत थी। मार्च में होली के अगले दिन से मुस्कान तनावग्रस्त हो गई। अलग-अलग अस्पतालों में मुस्कान का डिप्रेशन का इलाज चला, पर उसे दौरे पड़ते रहे। चंडीगढ़ पीजीआई में तीन माह से इलाज चल रहा है। मुस्कान घर पर बिना बताए कई बार रेलवे स्टेशन भी चली गई, जिस पर उसे वापस लेकर आए थे।
विज्ञापन
मुस्कान को कुछ घंटे पहले अस्पताल से लेकर आए थे पिता
पिता शिवकुमार ने बताया कि मुस्कान की कॉलोनी के पारस से शादी के लिए तैयारी थी। उनके घर पर दोनों के परिवार की शनिवार को बात भी हुई। इसमें तय हुआ कि नवरात्र में मुहूर्त देखकर दोनों की शादी करेंगे। इसी दिन मुस्कान की तबीयत बिगड़ गई तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के दिन मंगलवार दोपहर तीन बजे ही अस्पताल से छुट्टी करवाकर मुस्कान को घर लाए। रात में मुस्कान ने अपनी माता सोनिया से पानी मांगा। जैसे ही सोनिया रसोई में गई तो मुस्कान बिना बताए घर से निकल गई। शोर मचाया तो आसपास के लोग मुस्कान की तलाश में लग गए। बाद में पता चला कि मुस्कान व पारस दोनों नहर में डूब गए। पारस के पिता सुनील शर्मा ने बताया कि वह जगाधरी रोड पर होटल में काम करते हैं और बेटा पारस का फोटोग्राफी का काम है। ऑफ सीजन में पारस मुस्कान के भाई जागृत के साथ स्टार्च मिल में भी काम करता है।
मुस्कान व पारस की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश की जा रही है। अभी तक दोनों का पता नहीं चल पाया है। - शमशेर सिंह, प्रभारी, हमीदा चौकी।