{"_id":"5fe102238ebc3e40fc605fb3","slug":"murdaer-yamuna-nagar-news-knl54974816","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के प्रयास के आरोपी की जेल में हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के प्रयास के आरोपी की जेल में हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापनगर थाना क्षेत्र के बेलगढ़ में खनन के वाहन निकालने के लिए रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद हुई मारपीट में पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किए गए गांव भीलपुरा निवासी दिलशाद की मौत हो गई। विवाद के दौरान चोट लगने से वह घायल हो गया था। जेल में उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी हालत ज्यादा खराब देख मुलाना अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अब दूसरे पक्ष पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज करने की तैयारी में है।
17 दिसंबर को बेलगढ़ डंपर मालिकों और स्टोन क्रशर मालिक के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई थी। स्टोन क्रशर संचालक प्रवीण ने आरोप लगाया था कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर कार चढ़ाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। इस मामले में प्रताप नगर थाना पुलिस ने भीलपुरा निवासी दिलशाद व उसके भाई बबला पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने 18 दिसंबर को आरोपी दो सगे भाइयों दिलशाद व बबला को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों भाइयों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने दिलशाद को गिरफ्तार किया था तो उसे काफी चोटें लगी थी। क्योंकि बेलगढ़ में हुए विवाद में दूसरे पक्ष द्वारा दिलशाद और उसके भाई को काफी पीटा गया था। जेल में जाने के बाद भी उसका उपचार चल रहा था। दो दिन पहले जेल प्रशासन ने भी उसकी हालत को देखते हुए अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर मुलाना मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
जेल एसपी संजीव पातड़ का कहना है कि जब दिलशाद को जेल में लाया गया था तब उसको चोटें लगी थी। उसे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था। जहां से उसकी तबीयत बिगड़ने पर मुलाना अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई।