फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   murdaer

पत्नी को शक, रंगदारी न देने पर गैंगेस्टर ने भाड़े के हत्यारों से कराई रघुनाथ की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
murdaer
murdaer - फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी वर्कशॉप रोड पर अमर मार्केट स्थित श्री गणपती विजन शोरूम के मालिक एवं पूर्व पार्षद पुष्प लता के पति रघुनाथ प्रजापति उर्फ रघु से वीरवार को चार आरोपी रंगदारी मांगने आए थे। शुक्रवार को हत्या की वारदात में भी चारों आरोपी शामिल थी। कारोबारी की हत्या रंगदारी को लेकर की गई या कोई और कारण है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही करने की बात कह रही है। फिल्हाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। नकाबपोश बदमाश पहले उनके घर पर गए थे। जब वह वहां वे नहीं मिले तो शोरूम पर पहुंचे। शोरूम पर आकर बदमाशों ने पहले रघु के बारे में पूछा। जैसे ही रघुनाथ ने बताया कि मैं रघु हूं तो एक बदमाश ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की और बाइक से फरार हो गए। रघुनाथ को गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शोरूम के सेल्समैन रामपुरा कॉलोनी निवासी गुलशन की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया है। पार्षद रह चुकीं रघुनाथ की पत्नी पुष्प लता का कहना है कि उनके पति से एक गैंगेस्टर पैसे की डिमांड कर रहा था। पैसे न देने पर वह गाली-गलौज करता था। इसलिए पति ने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी थी। उन्हें शक है कि पैसे न देने पर गैंगेस्टर ने भाड़े के हत्यारों से उसके पति की हत्या कराई है। आरोपी गैंगेस्टर इन दिनों जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ है। जगाधरी वर्कशॉप रोड पर अमर मार्केट स्थित श्री गणपती विजन शोरूम के मालिक एवं पूर्व पार्षद पुष्प लता के पति रघुनाथ प्रजापति उर्फ रघु की हत्या करने में दो नहीं चार आरोपी शामिल थे। पुलिस ने शनिवार को वारदात स्थल के आसपास और मृतक के घर के पास कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिनमें चार आरोपी सामने आ रहे हैं। तीन आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। हत्यारोपियों ने कारोबारी रघु को छह गोलियां मारी थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के दौरान उसके शव से तीन गोलियां निकाली गई। एक गोली सिर, एक छाती व एक गोली पेट में लगी हुई थी।
विज्ञापन

रघु की हत्या के बाद पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास व मृतक के घर के नजदीक दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस को वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों समेत चार युवक नजर आए। वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की उम्र 20 से 22 साल बताई जा रही है। एक युवक ने पीले रंग की टीशर्ट पहनी हुई थी, दूसरे युवक ने मेहंदी रंग की टीशर्ट व मेहंदी रंग की जींस पहनी हुई थी। पीले रंग की टीशर्ट वाले युवक ने ही रघु पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन

हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश पल्सर बाइक पर आए थे। हालांकि दो आरोपी दूसरी बाइक पर थे। लेकिन वे शोरूम के अंदर नहीं घुसे। पल्सर बाइक सवार दोनों युवक शोरूम में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। यह बाइक सीसीसीटी फुटेज में कैद हुई है। पुलिस ने इस बाइक का नंबर भी आईडेंटीफाई किया है। इसी के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुरा कॉलोनी निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि वह श्री गणपती विजन जगाधरी वर्कशाप रोड पर सेल्समैन की नौकरी करीब 10 साल से कर रहा है। उसके साथ कमलपुरी कॉलोनी निवासी हरिश खुरानी भी सात साल से इसी शोरूम में सेल्समैन की नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शोरूम मालिक कृष्णा कॉलोनी निवासी रघुनाथ प्रजापति शोरूम पर आ गए थे। करीब सवा 11 बजे दो युवक शोरूम पर आये। आते ही उन्होंने रघुनाथ प्रजापति को पूछा कि रघु कौन है तो उन्होंने कहा की मैं ही रघु हूं। तभी एक युवक ने कमर से पिस्टल निकालकर रघुनाथ पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायर का शोर सुनकर उसका साथी हरिश खुराना शोरूम से बाहर निकल गया। गोलियां लगने से रघुनाथ लहूलुहान होकर नीचे गिर गए थे। तभी आरोपी युवक ने पिस्टल का मुंह उसकी तरफ किया। वह डर के मारे फ्रिज के पीछे छिप गया। शोर सुनकर जब लोगों की भीड़ लगने लगी तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed