{"_id":"57e58d464f1c1bb329a82284","slug":"mp-ratnlal-kataria-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी ब्रिगेड ने लघु सचिवालय में चिपकाए सांसद की गुमशुदगी के पोस्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी ब्रिगेड ने लघु सचिवालय में चिपकाए सांसद की गुमशुदगी के पोस्टर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
Updated Sat, 24 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। आम आदमी ब्रिगेड के सदस्यों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया के लापता होने के पोस्टर चिपका डाले। साथ ही उनको ढूंढकर लाने पर एक लाख रुपये की ईनाम राशि रखी। इस संबंध में ब्रिगेड ने सीएम विंडो पर भी शिकायत देनी चाही, लेकिन छुट्टी होने के कारण शिकायत नहीं दे सके।
आम आदमी ब्रिगेड के अमरपाल आर्य शुक्रवार सुबह लघु सचिवालय पहुंचे और सचिवालय परिसर में कई जगह अंबाला सांसद रतनलाल कटारिया की गुमशुदगी के पोस्टर चिपका दिए। आर्य ने कहा कि चुनाव के समय में सांसद दिखाए दिए, लेकिन अब वह कहीं लापता हो गए हैं और भोली-भाली जनता की सुध तक नहीं ले रहे हैं। अंबाला लोकसभा सीट पर रतनलाल कटारिया को जनता ने बहुत वोट देकर जताया, लेकिन दुर्भाग्य रहा है कि सांसद जनता के बीच से लापता हैं। इतने बड़े वायदे करने के बावजूद कटारिया का लापता होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सांसद ने उस समय वादा किया था कि वह चंडीगढ़-नारायणगढ़ से यमुनानगर तक रेलवे लाइन बनाएंगे।
इसके अलावा सरस्वती उद्गम स्थल के लिए भी केंद्र सरकार की ओर से करोड़ों रुपये सालाना देने का वादा किया था, लेकिन आज तक कुछ भी नहीं मिला। वह उनसे पूछना चाहते हैं कि झूठे वादे करके जनता को क्यों बहलाते हो और उसके बाद लापता हो जाते हो। गांव-गांव जाकर जनता की आवाज बुलंद करने वाले सांसद अब खुद लापता हैं, जिन्होंने यमुनानगर जिले में आकर ही नहीं देखा। उन्होंने कहा कि वह एक लाख रुपये का इनाम देंगे, जो भी उन्हें ढूंढकर लाएगा। उन्होंने कहा कि जिले को दो सांसद मिले हैं, लेकिन विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि दोनों सांसदों को जनता के बीच आकर विधानसभा स्तर पर खुले दरबार लगाने चाहिए, ताकि लोगों की समस्याओं का हल हो सके। यदि ऐसा नहीं होता तो गांव-गांव, शहर-शहर में इनका विरोध हो। उन्होंने कहा कि सांसद का जिले में कही भी कार्यालय नहीं है, वह जल्द बनाया जाए। तीन जिलों के लापता सांसद को जनता के समक्ष आना चाहिए। मौके पर गुलजार, अश्वनी, गौरव, संजय, अजय, योगेश, अमित, संजीव, सुखविंद्र के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।