फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   More than two lakh devotees took a holy dip

Yamuna Nagar News: दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

Wed, 13 Nov 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 13 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
More than two lakh devotees took a holy dip
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपालमोचन। तीर्थराज श्री कपालमोचन मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। दूसरे दिन मंगलवार दोपहर तक करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मेला परिसर में पहुंच कर श्रद्धा की डुबकी लगाई। पांच दिवसीय मेला 15 नवंबर तक चलेगा। इस बार मेला में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए रात के समय भी सड़कों पर सफाई कराई जा रही है।
पंजाब के लुधियाना से आए विरेंद्र सिंह ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से श्री कपालमोचन मेला में आ रहे हैं। इस बार सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही अच्छे प्रबंध एवं व्यवस्थाएं की है। बरनाला से आए हरपाल सिंह, जसबीर सिंह ने कहा कि वह मेला में कई वर्षों से आ रहे हैं। यहां पर हर मनोकामना पूरी होती है। उनकी भी मन्नत पूरी हुई है। इसलिए हर साल परिवार व संगत के साथ मेला में आकर गुरुद्वारा साहिब के अलावा मंदिरों में पूजा पाठ करते हैं।
विज्ञापन


कपालमोचन के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु वस्त्र ,अनाज, आभूषण व अन्य दान कर रहे है। पांच दिवसीय मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं ने जमकर दान किया। श्राइन बोर्ड के लेखाकार पंकज अग्रवाल ने बताया कि कपालमोचन के धार्मिक स्थानों पर पहले दिन 64112 रुपये रूपे, श्री आदिबद्री में 56280 रुपये व मां मंत्रा देवी मंदिर में 52920 रुपये का दान आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में एक घंटा बंद रही बिजली
कपालमोचन मेला में मंगलवार को एक घंटे के लिए बिजली बंद रही। इससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान मेला में सूचना एवं प्रसारण केंद्र भी बंद रहा। लोग सूचना केंद्र में एक दूसरे से बिछड़ने व अन्य सूचनाएं प्रकाशित कराने के लिए आते रहे, लेकिन बिजली न होने से वापस लौटते रहे। वहीं बिजली न होने से दुकानदारों का काम भी प्रभावित रहा। क्योंकि कुछ दुकानें ऐसी हैं जिनका काम केवल बिजली पर ही आधारित है।
मीडिया सेंटर में नहीं चल रहे कंप्यूटर
मीडिया के लिए मेला प्रशासन की तरफ से सूचना एवं प्रसारण केंद्र के प्रथम तल पर मीडिया सेंटर बनाया गया है। यहां कंप्यूटर चल ही नहीं रहे। यह तब तक चलते हैं, जब तक मेला में बिजली रहती है। किसी भी कंप्यूटर पर यूपीएस नहीं है। जब बिजली जाती है तो कंप्यूटर भी बंद हो जाते हैं। इससे न तो डीआईपीआरओ के कर्मचारी अपना काम ठीक से कर पा रहे हैं और न ही मीडियाकर्मी।

हर सुविधा दी जा रही : मेला प्रशासक
मेला प्रशासक एवं एसडीएम जसपाल गिल ने बताया कि मेला में श्रद्धालुओं को हर जरूरी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसके लिए रोजाना समीक्षा की जा रही है। साथ ही वह खुद भी जायजा ले रहे हैं। श्रद्धालु मेला कपाल मोचन से वापस जाते हुए अपने साथ मीठी यादें लेकर जाएं। विभागों के अधिकारी मेला प्रबंधों में एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। तीनों पवित्र सरोवरों कपालमोचन, ऋणमोचन सरोवर व सूरजकुंड के घाटों पर सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed