फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   moodi,surjewala, gujrat raits] surjewala

प्रदेश सरकार की शह पर हुई लूटपाट व आगजनी: सुरजेवाला

Sun, 10 Apr 2016 01:19 AM IST
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार जाट आरक्षण के दौरान उपद्रवियों से अपने मंत्रियों की सुरक्षा तो कर नही पाई। ऐसे में सरकार जनता की सुरक्षा क्या खाक करेगी। तीन दिन उपद्रवियों ने जमकर लूटपाट की। प्रदेश की भाजपा सरकार व उनके अधिकारी आंख मूंदकर तमाशा देखते रहे। प्रदेश सरकार की शह पर प्रदेश में लूटपाट व आगजनी की घटनाएं हुई। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री चौधरी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को त्रिवेणी चौक पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 16 से 18 महीने तक सांसद राजकुमार सैनी व अन्य मंत्री प्रदेश में भाजपा की शह पर भड़काऊ बयानबाजी करते रहे। भाजपा के किसी भी नेता ने उन्हें ऐसा करने से नहीं रोका, जिसका खामियाजा प्रदेश के लोगों ने भुगता है। भाजपा नेता समाज में जहर घोलकर लोगों को आपस में लड़वाने का काम कर रहे हैं। लोगों को आपस में लड़वाकर भाजपा अपनी ओछी राजनीति का परिचय दे रही है। अपने गिरते जनाधार को बचाने के लिए भाजपा जातीय दंगे तक करवाने में पीछे नहीं रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में कहीं भी चुनाव होगा तो भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। मौके पर खेत मजदूर किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सतीश सांगवान धौलरा, संजू सांगवान धौलरा, सुशील अग्रवाल रादौर, प्रदीप खुर्दबन, सुंदरलाल सैनी, बंसी रादौर, कुलविन्द्र खैरा, धर्म सिंह पिंकी, जयपाल ढांडा, युद्धवीर सिंह, गुरनाम संधू धौलरा, जयसिंह ढिल्लों, राजबीर सिंह कैल, जयपाल बांगड, सतीश डुढी, सतबीर सिंह सौंटी, सुरेन्द्र धौलरा, गुरदेवसिंह दादूपुर, जुनैद हुसैन व हिमालय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed