{"_id":"626d9d00f2bdf13d7350ff28","slug":"molestation-of-a-girl-playing-in-dharamsala-yamuna-nagar-news-knl1066830188","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में खेल रही बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी को दांत से काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में खेल रही बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी को दांत से काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। धर्मशाला में खेल रही सात साल की बच्ची के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। बच्ची दांत से काट कर आरोपी के चंगुल से निकली और आपबीती अपनी मां को बताई। बच्ची की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साढौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास सात साल की एक बेटी है। शुक्रवार को उसकी बेटी धर्मशाला में खेल रही थी। उस दौरान धर्मशाला में गांव का डिंपल भी आया था। उसने उसकी बेटी को वहां पड़ी राख उठाकर धर्मशाला के अंदर डालने के लिए बोला। जब उसकी बेटी राख उठाकर धर्मशाला के अंदर गई तो आरोपी डिंपल ने उसकी बेटी को पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी का मुंह अपने हाथ से बंद कर दिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। उसकी बेटी ने आरोपी डिंपल को दांत से काटा और उसके चंगुल से बचकर घर आई। घर आकर उसने उसे आपबीती सुनाई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी डिंपल के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।