{"_id":"6ad682fbf33ea8c7050258c7","slug":"in-the-ramlila-the-performers-brought-the-episodes-to-life-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164868-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रामलीला में कलाकारों ने जीवंत किए प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रामलीला में कलाकारों ने जीवंत किए प्रसंग
Tue, 20 Oct 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
नाचरौन गांव में आयोजित रामलीला में अभिनय करते कलाकार। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। ग्रामीण रामा ड्रामेटिक क्लब नाचरौन की ओर से आयोजित रामलीला में लक्ष्मण मूर्छित प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से दर्शकों को भावुक कर दिया।
रामलीला में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम वानर सेना के साथ युद्ध के लिए तैयार होते हैं और विभीषण से पूछते हैं कि रावण की ओर से आज युद्ध की कमान किसके हाथ में है। विभीषण बताते हैं कि रावण का पुत्र मेघनाथ युद्ध का सेनापति है। इस पर श्रीराम स्वयं युद्ध में जाने की बात कहते हैं। लक्ष्मण के आग्रह पर उन्हें युद्ध में जाने की अनुमति दे देते हैं। हनुमान, सुग्रीव और अंगद सहित लक्ष्मण युद्धभूमि में पहुंचते हैं।
युद्ध के दौरान मेघनाथ लक्ष्मण को ललकारता है। दोनों के बीच भीषण युद्ध होता है। इसी बीच मेघनाथ ब्रह्म शक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है। हनुमान उन्हें उठाकर श्रीराम के पास ले आते हैं। लक्ष्मण की हालत देखकर श्रीराम दुखी हो जाते हैं। इसके बाद विभीषण के सुझाव पर हनुमान लंका से सुषेण वैद्य को लेकर आते हैं।
विज्ञापन
सुषेण वैद्य लक्ष्मण के उपचार के लिए संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। हनुमान गंधमादन पर्वत से संजीवनी बूटी लेकर पहुंचते हैं। वैद्य के उपचार करने पर लक्ष्मण को होश आ जाता है। लक्ष्मण के स्वस्थ होने पर श्रीराम सहित पूरी वानर सेना खुशी से झूम उठती है।