{"_id":"6ad68559d7ebbdb70501cc18","slug":"a-75-foot-tall-effigy-of-ravana-will-be-set-on-fire-in-model-town-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-164857-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मॉडल टाउन में 75 फीट के रावण पुतले का होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मॉडल टाउन में 75 फीट के रावण पुतले का होगा दहन
Tue, 20 Oct 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
सनातन धर्म मंदिर में तैयार किया गया रावण के पुतले के सिर। संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। दशहरे पर मंगलवार को शहर सहित उपमंडल, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जा रहा है। इस दौरान शहर में आठ स्थानों पर और जिले में करीब 36 स्थानों पर विजयादशमी पर पुतला दहन मेला लगाया जा रहा है। शहर के मॉडल टाउन में जिले का सबसे ऊंचा 75 फीट का रावण पुतला बनाया गया है। कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों की अधिकतम ऊंचाई 65 फीट है।
माडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में श्री सनातन धर्म सभा की ओर से 75 फीट ऊंचा दशानन व 65-65 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। इससे पहले श्रीराम दल व रावण की सेना की शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। रावण के वध के बाद तीनों पुतलों का दहन किया जाएगा।
जिले की सबसे बड़ी एवं पुरानी श्री यमुना रामलीला कमेटी की ओर से सिटी सेंटर के साथ स्थित मैदान में 70 फीट का रावण और कुंभकर्ण व मेघनाद के 65-65 फीट के पुतले फूंके जाएंगे। तेजली स्टेडियम के सामने 70 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। सेक्टर-18 में श्री रामलीला भवन कमेटी जगाधरी की ओर से 55 फीट रावण का पुतला फूंका जाएगा। वहीं, 52 फीट ऊंचा कुंभकर्ण और 50 फीट मेघनाद का दहन होगा।
विज्ञापन
इस बार श्री हनुमान रामलीला क्लब की ओर से रामपुरा कॉलोनी के पार्क में 45 फीट रावण व 35-35 फीट कुंभकरण व मेघनाद का दहन किया जा रहा है। बूड़िया की रामलीला कमेटी गांव दयालगढ़ स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर के पास मेला लगेगा। यहां पर रावण का 50, कुंभकर्ण और मेघनाद के 45-45 फीट पुतलों का दहन किया जाएगा।
जगाधरी वर्कशाप के रेलवे मैदान में 40 फीट रावण, 35 फीट कुंभकरण व 30 फीट मेघनाद के पुतले जलने के तैयार हैं। इसके अलावा कैंप पार्क में 35 फीट के पुतलों का दहन होगा। वहीं, पुराना हमीदा, जम्मू कालोनी, ममीदी व मुंडा माजरा में भी पुतलों का दहन किया जा रहा है।
व्यासपुर में 55 फीट ऊंचे रावण का दहन राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय व्यासपुर के मैदान में होगा। साढौरा के तोरांवाला तालाब के तट पर श्री सनातन धर्म सभा और शिव शक्ति क्लब की ओर से 45 फीट रावण का पुतला तैयार किया गया है। श्री श्याम दशहरा कमेटी की ओर से शहर के सफल पैलेस के सामने क्षेत्र का सबसे ऊंचा 60 फीट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
छछरौली के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में दशहरा कमेटी एवं नवजीवन वेलफेयर सोसायटी की ओर से 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जा रहा है। इसके साथ जठलाना, सरस्वतीनगर सहित 36 स्थानों पर पुतलों का दहन किया जा रहा है।
रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के दहन का समय
यमुनानगर। विभिन्न स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों के दहन का समय में पांच से दस मिनट का अंतर रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि दशमी पूजन का दोपहर एक बजकर दस मिनट से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। इस बार पूजन के लिए एक घंटा 50 मिनट का समय रहेगा। वहीं, रावण के पुतलों का दहन प्रदोषकाल में होगा। यह सूर्यास्त के समीप होगा। इस दौरान शाम पांच बजकर 50 मिनट से छह बजकर 05 मिनट तक रावण के पुतलों का दहन किया जा सकता है। वहीं कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन रावण से पहले होगा। संवाद
400 पुलिस कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा
यमुनानगर। दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं।
जिले में विभिन्न स्थानों पर होने वाले आयोजनों के दौरान करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रमुख दशहरा स्थलों पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सभी दशहरा मैदानों में बैरिकेडिंग की जाएगी। पीसीआर, राइडर और ईआरवी वाहनों को भी अलर्ट कर दिया है। संवाद

सनातन धर्म मंदिर में तैयार किया गया रावण के पुतले के सिर। संवाद- फोटो : samvad