फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Claims of procuring local paddy, yet sacks from Punjab and UP appear in the mandi

Yamuna Nagar News: दावा स्थानीय धान की खरीद का, मंडी में पंजाब-यूपी की बोरियां

Tue, 20 Oct 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Claims of procuring local paddy, yet sacks from Punjab and UP appear in the mandi
मानकपुर लक्कड़ मंडी में रखी पंजाब व यूपी सरकार की बोरियां। संवाद
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रशासन भले ही दावा कर रहा है कि जिले की मंडियों में दूसरे राज्यों का धान नहीं पहुंच रहा, लेकिन जगाधरी अनाज मंडी में सोमवार को पंजाब और उत्तर प्रदेश सरकार की प्रिंट वाली बोरियां मिलने से सवाल खड़े हो गए हैं। मंडी में सैकड़ों की संख्या में ऐसी बोरियां दिखाई दीं, जिनमें धान भरा हुआ था। मंडी की अलग-अलग सड़कों पर दूसरे राज्यों के बारदाने में धान मिलने से इसकी आवक और खरीद पर चर्चा शुरू हो गई है।
प्रदेश की मंडियों में दूसरे राज्यों से धान लाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद जगाधरी मंडी में पंजाब और उत्तर प्रदेश सरकार की छपी बोरियां मिलने से यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ये बोरियां यहां तक कैसे पहुंचीं। मंडी में धान भर कर मजदूरों द्वारा ऊपर से इनकी सिलाई की जा रही है। जाहिर सी बात है कि इन बोरियों में भरे धान को राइस मिलों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जगाधरी मंडी में इसकी पड़ताल की तो शुरुआत में लगा कि शायद किसी आढ़ती के पास पुरानी बोरियां रखी होंगी और उनमें धान भर दिया गया होगा। लेकिन आगे बढ़ने पर अलग-अलग सड़कों पर एक के बाद एक सैकड़ों बोरियां दिखाई दीं। इससे मामला केवल एक-दो पुरानी बोरियों तक सीमित होने की आशंका पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत सप्ताह बारिश के बाद मंडियों में जगह नहीं होने से बाहर भी धान सुखाया जा रहा है। पड़ताल के दौरान मानकपुर की लक्कड़ मंडी में धान सुखाया जा रहा था। वहां पता चला कि जगाधरी मंडी के आढ़तियों की ओर से धान सुखाया जा रहा है। उस दौरान वहां भी पंजाब और उत्तर प्रदेश सरकार की छपी बोरियां मिली थीं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कहीं दूसरे राज्यों से धान लाकर पहले बाहर तो नहीं सुखाया गया और फिर उसे बोरियों में भरकर जगाधरी मंडी पहुंचाया गया। संवाद
किसान यूनियन ने उठाई जांच की मांग
भारतीय किसान यूनियन के निदेशक मंदीप सिंह रोडछप्पर ने मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिले का किसान अपनी धान की फसल बेचने के लिए परेशान हो रहा है, जबकि मंडियों में दूसरे राज्यों की बोरियां मिलना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि इस तरह की गतिविधियां जारी रहीं तो किसानों को खुद सीमा पर पहरा देने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। गेहूं के सीजन में भी किसानों ने उत्तर प्रदेश से आने वाली सैकड़ों गाड़ियां पकड़ी थीं।


एसडीएम बोले, जांच करवाई जाएगी
जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ का कहना है कि प्रदेश की मंडियों में दूसरे राज्यों का धान लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। संभव है कि किसी आढ़ती के पास पुरानी बोरियां पड़ी हों। फिर भी जगाधरी अनाज मंडी में पंजाब और उत्तर प्रदेश सरकार की छपी बोरियां कहां से आईं, इसकी जांच करवाई जाएगी।

मानकपुर लक्कड़ मंडी में रखी पंजाब व यूपी सरकार की बोरियां। संवाद

मानकपुर लक्कड़ मंडी में रखी पंजाब व यूपी सरकार की बोरियां। संवाद

मानकपुर लक्कड़ मंडी में रखी पंजाब व यूपी सरकार की बोरियां। संवाद

मानकपुर लक्कड़ मंडी में रखी पंजाब व यूपी सरकार की बोरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed