{"_id":"6ad682c453d045323304919e","slug":"audience-spellbound-by-the-enactment-of-the-slaying-of-kumbhakarna-and-meghnada-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-164859-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कुंभकर्ण और मेघनाद वध का मंचन देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कुंभकर्ण और मेघनाद वध का मंचन देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध
Tue, 20 Oct 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा कॉलोनी में आयोजित रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रामपुरा कॉलोनी स्थित श्रीराम पार्क में श्री हनुमान रामलीला क्लब की ओर से रविवार रात कुंभकर्ण वध और मेघनाद वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार अभिनय, प्रभावशाली संवादों और आकर्षक मंच प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
रामलीला में कुंभकर्ण और मेघनाद के वध के प्रसंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने युद्ध के दृश्यों के माध्यम से भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की वीरता, साहस और धर्म की रक्षा के संदेश को जीवंत किया। मंचन के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कलाकारों की संवाद अदायगी और अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।
प्रसंगों के माध्यम से संदेश दिया गया कि अधर्म और अहंकार चाहे कितने ही शक्तिशाली क्यों न हों, अंत में विजय सत्य और धर्म की ही होती है। रामलीला में श्रीराम की भूमिका मणि कौशल, लक्ष्मण की अमित शर्मा, मेघनाद की ऋषभ कपूर, कुंभकर्ण की संजीव लूथरा, शंकर की गौरव कौशल, हनुमान की हरिगौरव, अंगद की दैविक शर्मा और सुग्रीव की भूमिका गौरव शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन
रामलीला का आयोजन प्रधान लक्की शर्मा, सरपरस्त रोशन लाल कौशल, डायरेक्टर महेंद्र पाल शर्मा, कौशल राज सोढ़ी और सुरिंदर शर्मा, उपप्रधान स्वीटी शर्मा, कैशियर अमित शर्मा, मेकअप डायरेक्टर धनंजय कौशल और गौरव कौशल के नेतृत्व में किया जा रहा है।