फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mock drill to be held on May 14 for flood prevention

Yamuna Nagar News: बाढ़ से बचाव के लिए 14 मई को होगी मॉक ड्रिल

Thu, 07 May 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 07 May 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Mock drill to be held on May 14 for flood prevention
यमुनानगर। अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने कहा कि हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार बाढ़ संभावित जिलों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में यमुनानगर में 12 मई को टेबल टॉप एक्सरसाइज और 14 मई को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा, ताकि संभावित बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। वह बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने मॉक ड्रिल की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

इससे पूर्व राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डीके बेहरा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रदेशभर के जिलों में मॉक ड्रिल अभ्यास की तैयारियों का जायजा लिया। नवीन आहूजा ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। इसके तहत सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप संचालित किया जाएगा, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। उन्होंने बताया कि अभ्यास के दौरान नदी में जलस्तर बढ़ने, शहरी क्षेत्रों में जलभराव, भवनों को नुकसान और लोगों के फंसने जैसी संभावित स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य, राहत शिविरों की स्थापना, घायलों का उपचार, एंबुलेंस सेवाएं, ट्रैफिक प्रबंधन और संचार व्यवस्था की भी जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed