फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Middle-aged man loses his life after being hit by an unidentified vehicle

Yamuna Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की थमीं सांसें

Tue, 29 Sep 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man loses his life after being hit by an unidentified vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव फेरूवाला के पास सड़क हादसे में 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगा रही है।


पुलिस को दी शिकायत में फेरूवाला निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई रणधीर सिंह फेरूवाला पुलिया के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और उसके भाई को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रणधीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर व्यासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया की पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed