फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Meritorious students were honored

Yamuna Nagar News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Tue, 23 Jul 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Jul 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बसंत विहार कॉलोनी की सैनी धर्मशाला में सैनी राष्ट्रीय पंचायत ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सैनी राष्ट्रीय पंचायत के चेयरमैन डॉ. दिनेश सैनी रहे। कार्यक्रम की सैनी राष्ट्रीय पंचायत यमुनानगर के अध्यक्ष बालकिशन सैनी की देखरेख में हुआ।
डॉ. सैनी ने कहा कि बिना शिक्षा के कोई भी समाज उन्नति नहीं कर सकता। ऐसे कार्यक्रम समाज में शिक्षा को बढ़ावा देते हैं और समाज में शिक्षा का प्रसार करते हैं। इस कार्यक्रम में कुछ दिन पहले ही नव नियुक्त सरकारी नौकरी लगे युवाओं को भी सम्मानित किया गया। सरकारी नौकरी लगे युवक व युवतियों ने बताया कि इस सरकार में वह बिना खर्ची व बिना पर्ची के नौकरी लगे हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता डॉ. राजेश सैनी ने कहा कि नायब सिंह सैनी सरकार ने क्लास वन व क्लास टू नौकरियाें में पिछड़े वर्ग का आरक्षण केंद्र सरकार की तर्ज पर 15 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया है और ओबीसी क्रीमी लेयर की आय 6 लाख से बढ़कर 8 लाख कर दी है और इस आय में खेती की आय व नौकरी से आय को बाहर रखा गया है। इसका अर्थ यह है कि 99 प्रतिशत ओबीसी कैंडिडेट को ओबीसी आरक्षण मिलेगा। संचालन त्रिलोचन सिंह हाफिजपुर ने किया। इस मौके पर सुंदर राम, कृष्ण कुमार, पलाराम, जसपाल सिंह, हरिंद्र सिंह, मोहनलाल, धर्मवीर, कैप्टन रणवीर सिंह, मास्टर सुरेंद्र टोपरा, कृपाल सिंह, जय सिंह सैनी, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed