फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Members of Kala Jathhedi gang sent a message from jail to gangster Ramkarn Bhaiyapuria

काला जठहेड़ी गैंग के सदस्यों ने जेल से गैंगस्टर रामकर्ण भैयापुरिया के नाम भिजवाया मैसेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Members of Kala Jathhedi gang sent a message from jail to gangster Ramkarn Bhaiyapuria
यमुनानगर। जेल में बंद दो बंदियों के साथ अप्रिय घटना की आशंका के चलते पुलिस सतर्क हो गई है। इस बात का खुलासा बंदी राजा नाम के एक बंदी की जेब से बरामद पर्चीनुमा मैसेज से हुआ। यह मैसेज काला जठहेड़ी गैंग के सदस्यों ने जेल से गैंगस्टर रामकर्ण भैयापुरिया के नाम भिजवाया था, परंतु कड़ी सुरक्षा के चलते बंदी राजा वह मैसेज किसी को नहीं दे सका। वापस जेल में लौटने पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से मैसेज लिखी पर्ची बरामद हुई।
विज्ञापन

बंदी राजा से की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसे वह कागज महीपाल, रविंद्र, दिनेश, रोहित, प्रवीण ने दिया था। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने डीएसपी जेल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार मैसेज में दो बंदियों के साथ अप्रिय घटना को अंजाम देने की बात कही गई है।
विज्ञापन

जगाधरी जेल के डीएसपी राकेश लोचक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिला जेल से बंदी राजा मंगलवार को कुरुक्षेत्र कोर्ट में पेशी पर गया था। पेशी के बाद जब उसे वापस जेल लाया गया, तब जेल कर्मियों ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक कागज मिला। जिसमें दो बंदियों के साथ अप्रिय घटना करने के बारे में गैंगस्टर रामकरण भैयापुरिया को संदेश लिखा गया था। जेल कर्मियों ने बंदी राजा से पूछताछ की। तब उसने बताया कि यह कागज उसे जेल में बंद बंदी महीपाल ने कुरुक्षेत्र कोर्ट पेशी पर जाने से पूर्व दिया था। जांच में सामने आया कि इस वारदात में महीपाल, रविंद्र, दिनेश, रोहित व प्रवीण का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत जेल में की थी जगबीर सिंह की हत्या
बंदी महीपाल, रविंद्र व दिनेश इससे पूर्व जिला जेल सोनीपत में बंद थे। वर्ष 2021 में तीनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सोनीपत जेल के अंदर विरोधी गैंग के जगबीर की जेल के अंदर ही हत्या कर दी थी। आरोपियों ने उसके सिर व छाती पर नुकीली चीज से चोट मारी थी। इसके अलावा उसका गला भी घोंट दिया था। इस वारदात का अंजाम जेल के वार्डन को बंधक बनाकर दिया गया था। तब तीनों को अंबाला जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। अंबाला सेंट्रल जेल में उन्होंने बंदी राहुल वैध पर भी ठीक उसी तरह हमला किया गया जैसे जगबीर पर किया गया था। तब वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने छुड़वाकर उसकी जान बचाई थी। इसके बाद उन सभी को अंबाला से जिला जेल जगाधरी में शिफ्ट किया गया था। मामले की जांच कर रहे थाना शहर जगाधरी के एएसआई सतनाम सिंह का कहना है कि डीएसपी जेल की शिकायत पर महीपाल, रविंद्र, दिनेश, रोहित, प्रवीण व राजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed