फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Medical store operator arrested with 1200 intoxicating capsules

मेडिकल स्टोर संचालक 1200 नशीले कैप्सूल संग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Medical store operator arrested with 1200 intoxicating capsules
प्रतिबंधित दवाइयों के साथ सदर थाना कैंपस के नजदीक हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की टीम ने गांव साबा माजरा नकुड़ (यूपी) माजरा निवासी गौरव को काबू किया है। 22 वर्षीय आरोपी गौरव मेडिकल हाल का संचालक है।
विज्ञापन

स्टाफ ने पुलिस रिमांड मांगा है, जिसके बाद आगामी खुलासे हो सकते है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीन जिलों के इंचार्ज इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई राजेश कुमार, एएसआई महबूब अली, एएसआई पवन कुमार, एएसआई मेहर लाल व अशोक कुमार की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इंस्पेक्टर जोगेंद्र ने बताया कि एडीजीपी श्रीकांत यादव के कुशल मार्गदर्शन में नशे पर नियमित चोट की जा रही है। इस पर अंकुश लगाया जा रहा है। आने वाले दिनों में नशा तस्करों की प्रॉपर्टी पर भी कार्रवाई नजर आएगी। उन्होंने बताया कि डीजीपी का मानना है कि हम इस विभाग में रहकर ड्यूटी का फर्ज और पुण्य दोनों कमा रहे हैं। निश्चित ही नशा समाज से समाप्त होना चाहिए। ये किसी को भी चपेट में ले सकता है। इसके अलावा नशे को खत्म करने के लिए एडीजीपी की ओर से स्टेट एक्शन प्लान तैयार किया गया है। उसके तहत भी टीमें काम कर रही है। उधर ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रितु महला ने पकड़ी गई दवाइयों की जांच की तो आरोपी के पास से 1200 कैप्सूल ट्रामाडोल के बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed