फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   medical screening of all government officials and employees wash done due to corona virus

छछरौली के अधिकारियों और कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की गई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
medical screening of all government officials and employees wash done due to corona virus
कर्मचारियों की मेडिकल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ विभाग का स्टॉफ - फोटो : AMAR UJALA
छछरौली  । कोरोना संक्रमण के चलते ब्लॉक छछरौली के सभी  विभागों के सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छछरौली एरिया के सभी 15 राइस मिलो के मजदूरों,अनाज मंडी के मजदूरों, व नए बनाए गए परचेज सेंटर के सभी मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सीएचसी छछरौली की टीम द्वारा सरकारी विभागों के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई  है। हेल्थ इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि लगभग 370 सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है। उन्होंने बताया कि खंड एवं विकास कार्यालय छछरौली, बिजली वितरण निगम छछरौली, बाल भवन, वन विभाग  आदि के सभी कर्मचारियों की हेल्थ जांच की गई है। धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के सभी 15 राइस मिलों में कार्यरत सैंकड़ों मजदूरों की हेल्थ जांच की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बनाए गए नए  परचेज सेंटर के मजदूरों की भी स्वास्थ्य जांच की गई है।सीएचसी छछरौली की टीम के डॉक्टरों ने सरकारी कर्मचारियों व प्रवासी मजदूरों को जानकारी देते हुए बताया कि फिजिकल सोशल डिस्टेंसिंग का नियमानुसार पालन करें।साफ सफाई स्वच्छता रखें ।उन्होंने बताया कि घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। फोटो ब्लॉक छछरौली के सरकारी कर्मचारियों की मेडिकल स्कैनिंग करते सीएचसी छछरौली की हेल्थ टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed