फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mass marriage of five girls

Yamuna Nagar News: पांच कन्याओं का कराया सामूहिक विवाह

Mon, 03 Feb 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage of five girls
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रोटरी क्लब की ओर से रविवार को वसंत पंचमी पर गुरुकुल खरकाली में जरूरतमंद परिवारों की पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कौशल सैनी, शुगरफेड चेयरमैन चौधरी धर्मबीर सिंह डागर ने किया।
समारोह में छोटाबांस से दो कन्याओं, धौलरा, पोटली व गुढा से एक-एक परिवार की कन्या का विवाह संपन्न हुआ। रोटरी क्लब की ओर से नवविवाहितों को सभी जरूरी सामान शादी में भेंट किया गया। समारोह के दौरान गुरुकुल खरकाली के विद्यार्थियों ने मलखम व भांगड़ा की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कौशल सैनी व चौधरी धर्मबीर सिंह डागर ने जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह समारोह का आयोजन करने के लिए रोटरी क्लब की सराहना की। सराहनीय की। क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. अमन पंजेटा, डॉ. सुदेश बंसल व वाइस चेयरमैन डॉ. शुभम सलूजा की देखरेख में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लोबल इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन सीए एसके जिंदल, राइट डायरेक्शन के एमडी विनय मित्तल बिन्नी, शहीद भगत सिंह मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रणधीर सिंह, दी यमुनानगर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, कांग्रेस संगठन के पूर्व प्रदेश सचिव सतीश दताना ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर क्लब संरक्षक पंडित ज्ञान प्रकाश शर्मा, डॉ. अमन पंजेटा, प्रधान निर्मल सिंह, सचिव मास्टर देवीदयाल अरोड़ा, डॉ. एससी सैनी, डॉ. अशोक मिगलानी, भारत माटिया, एडवोकेट सुभाष चंद बड़शामी, एडवोकेट सुरेश पाल बंचल, डॉ. सुदेश बंसल, यतेंद्र वर्मा मेहरा, डॉ. विजय परमार, डॉ. नेहा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed