{"_id":"634c56d8a6a96a5a2b104ea6","slug":"masked-men-entered-the-house-and-robbed-the-woman-by-placing-a-knife-on-her-neck-yamuna-nagar-news-knl12469064","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों ने घर में घुसकर महिला की गर्दन पर चाकू रख की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोशों ने घर में घुसकर महिला की गर्दन पर चाकू रख की लूटपाट
विज्ञापन
यमुनानगर। घर में घुसकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने महिला की गर्दन पर चाकू रख लूटपाट की। बदमाश यहां से लाखों रुपये के गहने और मोबाइल लूट कर फरार हो गये। वारदात शनिवार रात शहर के गीता भवन मंदिर के नजदीक हुई। घर के गेट की रिपेयर होने के कारण गेट खुला पड़ा था। जिसका फायदा उठाकर बदमाश घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस, सीआईए व स्पेशल सेल की टीमें मौके पर पहुंची और छानबीन की। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी घटनास्थल से फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात तीन बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन वारदात के बाद महिला काफी सहमी हुई है।
अंबाला के गांव बिहटा निवासी कोमल ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गीता भवन मंदिर के नजदीक करीब तीन माह से किराये के मकान में रहती है। उसके साथ उसका बेटा मयंक व बेटी सृष्टि रहती है। इन दिनों मकान मालिक मकान के गेट की रिपेयर करवा रहे हैं। इसलिए रात को गेट आधा खुला हुआ था। रोज की तरह शनिवार-रविवार रात को वह अपने घर में सो रही थी। करीब दो बजे कुछ शोर होने से अचानक उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसके घर में तीन अज्ञात युवक घुसे हुए थे। बदमाशों ने मुंह पर कपड़े बांधे हुए थे। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवकों ने उसकी गर्दन पर चाकू रख लिया। आरोपियों ने उसे कहा कि उनके पास टाइम नहीं है। जो कुछ भी जेवर व नकदी है। जल्द हमारे हवाले कर दो। गर्दन पर चाकू रखा देख वह सहम गई। अपनी जान बचाने के लिए उसने एक सोने का सेट, मंगलसूत्र, दो सोने की बालियां, बच्चों के चांदी के कड़े, तीन चांदी की पाजेब दे दिए। बदमाशों ने इस दौरान उसका मोबाइल भी लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश इस बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। उधर, शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही युवकों की पहचान कर उन्हें काबू किया जाएगा।
स्कूटी पर घर जा रही लेक्चरर का बाइक सवार ने छीना पर्स
-पर्स में ढाई हजार की नकदी, दो एटीएम, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान था
-रेलवे रोड पर महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात युवक ने की वारदात
यमुनानगर। महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास फिर झपटमारी की वारदात हो गई। कुछ दिनों पहले यहां पेट्रोल पंप के सेल्समैन से नकदी लूटी थी। दूसरी वारदात में सेल्समैन ने एक बदमाश को पकड़ लिया था। वहीं अब पेट्रोल पंप के नजदीक ही बाइक सवार बदमाश ने स्कूटी पर घर जा रही लेक्चरर का पर्स झपट लिया। पर्स में नकदी, एटीएम व अन्य सामान था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
करतारपुरा निवासी भावना शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरु नानक खालसा कॉलेज में लेक्चरर है। रविवार को वह अपने काम से स्कूटी पर सवार होकर महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास आई थी। काम निपटाने के बाद दोपहर करीब सवा 12 बजे वह घर जा रही थी। पेट्रोल पंप से करीब 300 मीटर की दूरी पर जब वह पहुंची तो पीछे से बाइक पर एक युवक आया। आरोपी युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवक ने उसका पर्स छीन लिया। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गया। उसके पर्स में ढाई हजार रुपये की नकदी, दो एटीएम, क्रेडिट कार्ड, आई कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान था। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।