{"_id":"6243676ab6b2893d656102f6","slug":"mallika-and-shweta-gave-the-message-of-cleanliness-by-making-the-most-beautiful-wall-painting-yamuna-nagar-news-knl1033092162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिका और श्वेता ने सबसे सुंदर वॉल पेंटिंग बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लिका और श्वेता ने सबसे सुंदर वॉल पेंटिंग बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
Mallika and Shweta gave the message of cleanliness by making the most beautiful wall painting
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। संतपुरा के संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमेन में नगर निगम की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लेकर वॉल पेंटिंग, पोट डेकोरेशन विद सैंपलिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें मल्लिका और श्वेता ने सबसे सुंदर वॉल पेंटिंग बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
पोस्टर मेकिंग में 58 विद्यार्थियों व पोट डेकोरेशन में 85 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 15 छात्राओं ने वॉल पेंटिंग कर स्वच्छता का संदेश दिया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम पुरस्कार पूजा, द्वितीय पुरस्कार अंजू एवं तृतीय पुरस्कार नेहा जोशी को दिया गया। पोट डेकोरेशन में प्रथम पुरस्कार मल्लिका व पूजा ने संयुक्त रूप से जीता। द्वितीय पुरस्कार वंदना व तृतीय पुरस्कार सिमरन और श्वेता को दिया गया। इसी प्रकार वॉल पेंटिंग में मल्लिका व श्वेता ने पहला स्थान, पूजा ने दूसरा और दिव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि कार्यक्रम में मुख्यातिथि के पर नगर निगम उप निगम आयुक्त अशोक कुमार, कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल, कार्यकारी अभियंता रवि ओबरॉय, मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन व सीटीएल मंगलेश ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजू वालिया ने सभी का अभिनंदन किया। कॉलेज छात्रा रितिका शर्मा के द्वारा सभी को स्वच्छता के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई गई।
शपथ को अपने व्यवहार में लाना चाहिए : अशोक
नगर निगम उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने शपथ लेने की बात को अपने व्यवहार में लाने को कहा। उन्होंने कहा कि शहरवासी यदि अपने आसपास गंदगी फेंकना बंद कर दें, तो हम अपने आसपास का एरिया तो स्वच्छ रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को अपने शहर को बेहतर रैंकिंग देने के लिए यमुनानगर में जल्द ही टीम आएगी। वह आम जनता से कुछ प्रश्न पूछेगी। कॉलेज निदेशक एएस ओबरॉय ने छात्राओं के सृजनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन छात्राओं को समाज में आगे आकर स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर डॉक्टर चेतना राठौड़, रेणू पंजेटा, जीएनजी कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र गांधी, तरणजीत आदि मौजूद रहे।