फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Main drive card stolen from civil hospital lift

Yamuna Nagar News: नशे के लिए मना करने पर जीजा को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Main drive card stolen from civil hospital lift
यमुनानगर। घर पर नशा करने से रोकने पर सरस्वती नगर की गुरु नानक कॉलोनी निवासी भारतीय सेना के जवान जसबीर पर उसके साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाना छप्पर पुलिस ने जसबीर की शिकायत पर उसके साले राहुल को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जसबीर ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भारतीय सेना में तैनात है। उसकी ड्यूटी इस समय चीन बॉर्डर पर लगी हुई है। 27 मई को वह छुट्टी लेकर घर आया था। उसके घर पर उसका साला सरस्वती नगर निवासी राहुल और उसकी पत्नी मनीषा भी उनके साथ रहते हैं।
विज्ञापन

जसबीर ने बताया कि 29 मई की शाम वह और उसकी पत्नी अपने काम से जगाधरी गए थे। देर शाम करीब सात बजे जब वे घर लौटे तो देखा कि घर की छत पर कुछ लड़के नशा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने उन्हें वहां से भगा दिया। करीब एक घंटे बाद रात आठ बजे उसका साला राहुल तीन-चार युवकों के साथ घर आया। आते ही सभी ने उससे गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। राहुल और उसके साथियों के हाथ में लकड़ी के डंडे और बिंडों से उस पर हमला कर दिया। बाजू, सिर, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर डंडों और बिंडों से वार कर आरोपियों ने उसे घायल कर दिया।

उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। अन्य परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। इसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दी। छप्पर थाना प्रभारी प्रमोद वालिया का कहना है कि पुलिस ने जसबीर की शिकायत पर उसके साले राहुल को नामजद करते हुए तीन-चार अन्य युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed