{"_id":"62e83a9eab1725372e566df5","slug":"mahakal-group-took-out-fury-march-to-stop-smack-smuggling-yamuna-nagar-news-knl1165559141","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक तस्करी रोकने को महाकाल ग्रुप ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक तस्करी रोकने को महाकाल ग्रुप ने निकाला रोष मार्च
विज्ञापन
फोटो - 28
स्मैक तस्करी रोकने को महाकाल ग्रुप ने निकाला रोष मार्च
यमुनानगर। स्मैक तस्करी को रोकने के लिए महाकाल ग्रुप ने सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर रोष मार्च निकाला। इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन के नेतृत्व में तहसीलदार जगाधरी कृष्ण कुमार को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि जिले में स्मैक तस्करी बहुत ज्यादा हो गई है। युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है। इसके कारण अपराध भी बढ़ रहा है। अपराध के पीछे स्मैक की बढ़ती लत है। गांव से होता हुआ अब यह शहर में भी पनप रहा है। युवा जानलेवा व खतरनाक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति भी बदतर होती जा रही है। बदनामी के डर से परिवार के लोग अस्पताल तक नहीं ले जाना चाहते। दूसरे प्रदेश से शहर में स्मैक की भारी सप्लाई हो रही है। शासन-प्रशासन के सहयोग से इस पर रोक लगाई जाए ताकि युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद होने से बचे। इस पर कठोर कार्रवाई की जाए। मौके पर अशोक कुमार, मयंक, संजय, भजनलाल, कार्तिक व अन्य मौजूद रहे। एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर राकेश राणा ने बताया कि नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बड़ी संख्या में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिकवरी भी की गई है। यदि लोग सहयोग करें तो इस पर जड़ से लोग रोक लग सकती है। लोग सूचना साझा करें तो उस पर तुरंत कार्रवाई होगी। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि यदि कोई नशा कर रहा है या नशे की सप्लाई कर रहा है तो उसकी समय रहते सूचना दें ताकि उस पर पुख्ता कार्रवाई की जा सके।