फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Made people aware about cleanliness

Yamuna Nagar News: लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Thu, 27 Jun 2024 06:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 27 Jun 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Made people aware about cleanliness
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 में शहर को अव्वल स्थान पर लाने के लिए नगर निगम द्वारा 100 दिन स्वच्छता के कार्यक्रम के तहत बुधवार को वार्ड 16 और आईटीआई के सामने स्थित सब्जी मंडी में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन की एक्टिविटी एक्सपर्ट पूजा व सफाई निरीक्षक सुशील व अन्य सफाई अधिकारियों ने लोगों को गीले व सूखे कचरे को अलग-अलग कर निगम के वाहनों में डालने को जागरूक किया। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर यह अभियान निगम के दोनों जोन में चलाया गया है। जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में हर वार्ड में यह अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन की एक्टिविटी एक्सपर्ट पूजा ने वार्ड 16 की हरबंसपुरा कॉलोनी समेत कई कॉलोनियों व आईटीआई स्थित सब्जी मंडी में लोगों को समझाया कि गीले व सूखे कचरे के लिए अलग अलग डस्टबिन रखें। दुकान व घर से निकलने वाला कचरा इन डस्टबिन में एकत्रित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed