Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Made a mark in sports alongside serving the nation

Yamuna Nagar News: देश सेवा के साथ खेलों में भीे चमकाया नाम

Tue, 24 Nov 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Made a mark in sports alongside serving the nation
कैप्टन बंसीलाल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। किसी गांव की पहचान केवल उसकी विरासत और इतिहास से नहीं, बल्कि वहां के लोगों की उपलब्धियों से भी बनती है। छछरौली गांव के लोगों ने देश सेवा के साथ खेलों के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां की बेटियां और बुजुर्ग खिलाड़ी लगातार प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं।
खास बात यह है कि यहां के खिलाड़ी खुद आगे बढ़ने के साथ नई पीढ़ी को भी खेलों से जोड़ने में जुटे हैं। कोई मैदान में पसीना बहाकर पदक जीत रहा है तो कोई कोच बनकर प्रतिभाओं को तराश रहा है। मौजूदा समय में गांव से 200 से ज्यादा युवा खेलों से जुड़े हैं।
विज्ञापन


गांव की एथलीट गगनदीप कौर जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार चार साल से पदक जीत रही हैं। उनकी उपलब्धियों से प्रेरित होकर गांव की कई अन्य लड़कियां भी खेलों की ओर आगे आई हैं। अब गगनदीप खुद भी इन प्रतिभाओं को निखारने और नए खिलाड़ियों को तैयार करने में सहयोग कर रही हैं। उनकी पहल से गांव की बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिल रहा है। छछरौली स्पोर्ट्स क्लब भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। क्लब की ओर से खिलाड़ियों को तैयार करने के साथ खेल परिसर का रखरखाव भी किया जा रहा है। परिसर में कई सुधार किए गए हैं, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। क्लब के प्रधान संजीत सैनी नंबरदार खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को दे रहे प्रशिक्षण
क्लब के कोच रमनजीत सिंह भारतीय सेना से वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से वह लगातार युवाओं को खेलों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में तैयार खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उनके कई खिलाड़ी सेना और पुलिस में हैं। फिलहाल वह 45 वर्ष आयु वर्ग में खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।

सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल का जुनून
गांव के राजेंद्र बहल भी खेलों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं। वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। वर्ष 2023 में जिला बाल कल्याण अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनका खेलों के प्रति जुनून कम नहीं हुआ। वह अब भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

75 साल से अधिक उम्र में भी जुनून
छछरौली निवासी सूबेदार मेजर मदन मोहन लाल का खेलों के प्रति समर्पण भी मिसाल है। वह वर्ष 1996 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद भी उन्होंने खेलों से नाता नहीं तोड़ा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। 75 साल से अधिक उम्र होने के बावजूद वह आज भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।


देश के लिए लड़ी दो लड़ाइयां
कैप्टन बंसीलाल सेना से वर्ष 1988 में सेवानिवृत्त हुए थे। वह वर्ष 1965 और 1971 के युद्ध में भी हिस्सा ले चुके हैं। उनकी सैन्य सेवा गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा है। देश की सीमाओं पर सेवा करने से लेकर खेल के मैदान में पदक जीतने और नई पीढ़ी को तैयार करने तक, गांव के लोगों ने अपनी मेहनत से छछरौली को गौरवान्वित किया है।

कैप्टन बंसीलाल

कैप्टन बंसीलाल

कैप्टन बंसीलाल

कैप्टन बंसीलाल

कैप्टन बंसीलाल

कैप्टन बंसीलाल

कैप्टन बंसीलाल

कैप्टन बंसीलाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed