फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Liquor shops to be auctioned today under police protection

Yamuna Nagar News: पुलिस सुरक्षा में शराब ठेकों की नीलामी आज

Wed, 04 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Liquor shops to be auctioned today under police protection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक तरफ जहां 55 जोन ठेकों की नीलामी कराकर जिला प्रशासन सरकार की नजरों में अपनी साख बचाने में जुटा है, तो दूसरी तरफ शराब कारोबारियों को अपनी जान बचाने के लाले पड़े हैं। गैंगस्टरों ने ठेकेदारों के मन में इतना खौफ बिठा दिया है वे ठेकों की नीलामी लगाने से भी कतरा रहे। वहीं बुधवार को एक बार फिर 55 जोन के ठेकों की नीलामी पुलिस सुरक्षा में होगी।
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने अपने कार्यालय में शराब ठेकेदारों के साथ मीटिंग कर उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा का भरोसा दिया है। उन्होंने यहां तक कह दिया जिस ठेकेदार को जो सुरक्षा चाहिए वह पुलिस देगी, लेकिन बिना किसी डर के बोली लगाएं। किसी से घबराने की आवश्यकता नहीं। कुल 55 जोन में शराब ठेकों की नीलामी होनी है। इनका रिजर्व प्राइस 485 करोड़ रुपये रखा गया है। इनमें से शनिवार को जोन 30, 39 व 50 की नीलामी 27 करोड़ रुपये में हो गई थी।
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने इन तीनों जोन की नीलामी को भी रद्द कर दिया था। आबकारी विभाग का नियम है कि यदि 25 प्रतिशत से कम ठेकों की नीलामी हो तो उसे रद्द कर दिया जाता है। इसलिए अब इन तीनों जोन समेत सभी 55 जोन की नीलामी नए सिरे से बुधवार को चार जून को कराई जाएगी। शराब कारोबार में गैंगस्टरों की दखलंदाजी ठेकेदारों में खौफ का आलम है। यही वजह है कि यमुनानगर में ऐसा पहली बार है जब ठेकों की नीलामी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदारों की मांग पर बनेंगे शस्त्र लाइसेंस : एसपी

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने मंगलवार को अपने कार्यालय में शराब ठेकेदारों के साथ बैठक सुरक्षा मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा कि ठेकेदारों की मांग पर उनके लाइसेंस बनाए जाने को भी स्वीकृति दी जाएगी। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। अपराधियों का नेटवर्क तोड़ना हमारा उद्देश्य है, पुलिस का सहयोग करें, इनसे बिल्कुल भी घबराना नहीं है। जब तक ठेकों की नीलामी नहीं होगी, तब तक अधिक ध्यान देना है। जिस अनजान नंबर से कॉल आए, उसे उठाना नहीं है। यदि किसी को कॉल आई है और बात हुई है तो उसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें और उस नंबर को ब्लॉक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed