फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kicking and punching between the market committee team and the jobbers

Yamuna Nagar News: एसपी ने घायल को अपनी गाड़ी में पहुंचाया अस्पताल, बची जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 03:15 AM IST
विज्ञापन
Kicking and punching between the market committee team and the jobbers
यमुनानगर। जगाधरी-बिलासपुर स्टेट हाईवे पर गांव रामखेड़ी के नजदीक एक युवक एसपी के काफिले में शामिल गाड़ी से टकराकर घायल हो गया। एसपी ने तुरंत घायल युवक को अपनी गाड़ी में लेटाकर उसे सिविल अस्पताल जगाधरी में पहुंचाया। वहीं युवक को गाड़ी में बिठाते हुए एसपी की वर्दी भी फट गई।
विज्ञापन

वहीं समय पर उपचार मिलने के कारण घायल युवक की जान बच गई और हालत में पहले से सुधार है। इसके बाद एसपी ने यासीन माजरा में होने वाला अपना कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। घायल युवक की पहचान गांव जटहेड़ी निवासी शुभम के तौर पर हुई। एसपी मोहित हांडा ने साढौरा के गांव यासीन माजरा को गोद लिया हुआ है। वह समय-समय पर गांव में कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते वीरवार शाम एसपी गांव यासीन माजरा में जा रहे थे। जैसे ही वह गांव रामखेड़ी के पास पहुंचे तो अचानक एक युवक सड़क पर आ गया। उनके काफिले की एक गाड़ी से युवक टकरा गया। तब एसपी गाड़ी से नीचे उतरे और घायल के पास गए। उसे अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहित हांडा ने बताया कि हर किसी का फर्ज बनता है कि यदि वह हादसे में घायल किसी भी व्यक्ति को बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाए। क्योंकि हादसे के बाद का एक-एक मिनट महत्वपूर्ण होता है। समय पर उपचार मिलने से घायल की जान बच सकती है। वह तो खुद सभी थाना, चौकी प्रभारियों के अलावा अन्य कर्मियों को जरुरतमंदों की मदद करने को कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed