फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Khalsa College, Karnal winner in Shabad singing

Yamuna Nagar News: शबद गायन में खालसा कॉलेज करनाल विजेता

Fri, 07 Mar 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Khalsa College, Karnal winner in Shabad singing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में सरदार गुरवचन सिंह साहनी मेमोरियल अंतर राज्य शबद गायन प्रतियोगिता हुई। आयोजन कॉलेज के संगीत विभाग की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में करनाल, ऋषिकेश, कुरुक्षेत्र, अंबाला, शाहबाद व यमुनानगर की टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रुप शबद गायन में गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल की टीम विजेता रहीं।
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज टीम दूसरे व आर्य कन्या कॉलेज शाहबाद मारकंडा टीम तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार राजकीय कॉलेज छछरौली की टीम को मिला। एकल शबद गायन में आर्य कन्या कॉलेज शाहबाद मारकंडा टीम पहले, राजकीय कॉलेज छछरौली टीम दूसरे व जीएनजी कॉलेज यमुनानगर व खालसा कॉलेज यमुनानगर की टीमें तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

ओवरऑल रनिंग ट्रॉफी के लिए आर्य कन्या कॉलेज शाहबाद मारकंडा कॉलेज टीक विजेता रही। कॉलेज में क्लोदिंग एवं टेक्सटाइल विभाग की ओर से हस्तशिल्प धार्मिक वस्त्रों की प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें रुमाला साहिब, ब्लॉक प्रिंटेड दुपट्टे, टेबल क्लॉथ, पिल्लो कवर व गुटका कवर जैसे उत्पाद शामिल रहे। मौके पर कॉलेज के महासचिव सरदार मनोरंजन सिंह साहनी, निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी व प्रिंसिपल प्रो. नरिंदरपाल कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed