फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Kept the lights with us under warranty, now handover the faulty lights to the corporation

Yamuna Nagar News: वारंटी में अपने पास रखी, अब खराब लाइटें निगम को हैंडओवर

Mon, 04 Aug 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kept the lights with us under warranty, now handover the faulty lights to the corporation
जगाधरी रोड पर लगाई गई फैंसी लाइटें। संवाद
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। सिटी ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट के तहत पीडब्ल्यूडी (इलेक्ट्रिक विंग) ने शहर की पांच सड़कों पर फैंसी लाइटें लगवाई थीं। जब तक लाइटें वारंटी में थी तो पीडब्ल्यूडी ने इन्हें अपने पास रखा। खराब लाइटों को ठीक करने की जिम्मेदारी एजेंसी की थी। अब लाइटें खराब होने लगी तो पीडब्ल्यूडी ने इन्हें नगर निगम को हैंडओवर कर दिया।
नगर निगम के अधिकारी इसलिए खुश हो रहे हैं कि उन्हें चार करोड़ की लाइटें लगी लगाई मुफ्त में मिल गई। जो लाइटें लगी हैं, उनमें से बड़ी संख्या में खराब पड़ी हैं। पीडब्ल्यूडी के इलेक्ट्रिक विंग ने वर्ष 2022 में फैंसी लाइटें जगाधरी बस स्टैंड से विश्वकर्मा चौक, शहीद भगत सिंह (फव्वारा) चौक से जगाधरी के महाराजा अग्रसेन चौक, अग्रसेन चौक से त्रिवेणी चौक, अग्रसेन चौक से रक्षक विहार नाका, रक्षक विहार नाका से व्यासपुर रोड पर जेल चौक तक लगवाई थीं।
विज्ञापन

तब करीब चार करोड़ रुपये लाइट लगाने पर खर्च आया था। एक लाइट की कीमत करीब 20 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। वारंटी में होने के कारण अब तक एजेंसी ही इन्हें ठीक करवा रही थी। अब लाइटें बड़ी संख्या में खराब हो चुकी हैं। जिला सचिवालय से लेकर जगाधरी बस स्टैंड तक 15 लाइट, जगाधरी बस स्टैंड से रक्षक विहार नाका तक पांच लाइट और रक्षक विहार नाका से जिला जेल जगाधरी तक 35 लाइट खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह 60 लाइटें तो केवल इन तीन सड़कों पर ही काफी समय से खराब पड़ी हैं। इसी तरह अन्य सड़कों पर लगी लाइटों का भी यही हाल है। अब खराब लाइटों को ठीक कराने की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। इनका बिजली बिल तो पहले से ही नगर निगम अदा कर रहा है। संवाद
पता करेंगे किस पॉलिसी के तहत लाइटें ली : पार्षद

नगर निगम वार्ड नंबर सात के पार्षद प्रियांक शर्मा का कहना है कि पहला प्रयास तो यही रहेगा कि जो लाइटें खराब हैं उन्हें ठीक कराया जाए ताकि सड़कों पर रोशनी रहे और लोगों को परेशानी न हो। नगर निगम में संबंधित अधिकारियों से पूछेंगे कि वारंटी खत्म होने के बाद लाइटें किस पॉलिसी के तहत पीडब्ल्यूडी से ली गई हैं। वारंटी निकलने के बाद लाइटें जल्दी खराब होंगी।


नगर निगम देखरेख करेगा

नगर निगम के इलेक्ट्रिक विंग के एसडीओ राजेश कुमार का कहना है कि पीडब्ल्यूडी ने जो फैंसी लाइटें शहर की सड़कों पर लगाई थी वह नगर निगम ने टेकओवर कर ली हैं। इन लाइटों की देखरेख और मरम्मत अब नगर निगम ही करेगा। जो लाइटें खराब हैं वह ठीक करवा दी जाएगी।

जगाधरी रोड पर लगाई गई फैंसी लाइटें। संवाद

जगाधरी रोड पर लगाई गई फैंसी लाइटें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed