{"_id":"67326102fb9336d2b7066df6","slug":"kapalmochan-fair-started-a-wave-of-faith-started-pouring-in-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-128222-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेला शुरू, उमड़ने लगा श्रद्धा का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेला शुरू, उमड़ने लगा श्रद्धा का सैलाब
Tue, 12 Nov 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कपालमोचन। तीर्थराज मेला श्री कपालमोचन-आदिबद्री मेला का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। मेले का शुभारंभ अंबाला मंडल आयुक्त गीता भारती ने मेला परिसर में आयोजित प्रदर्शनी स्थल के गेट पर फीता काट कर किया। उन्होंने प्रदर्शनी स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सभी 41 स्टाल का निरीक्षण करते हुए सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इसके बाद गीता भारती ने प्रदर्शनी परिसर में आयोजित हवन में शामिल होकर आहुतियां डाली। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 2500 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों के 3000 कर्मचारी भी मेला में सेवाएं दे रहे हैं। पांच दिवसीय मेला 15 नवंबर तक चलेगा। 14 नवंबर की रात 12 बजे श्रद्धालु कपालमोचन, ऋणमोचन व सूरजकुंड सरोवर में स्नान करेंगे।
126 एकड़ में लगे कपालमोचन मेला को श्राईन बोर्ड द्वारा चार सेक्टर में बांटा गया है। प्रशासन ने मेला में आठ से 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है। गीता भारती ने कहा कि मेला श्री कपालमोचन-आदिबद्री का एक विशेष धार्मिक महत्व है और इसमें हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
श्रद्धालु अच्छे माहौल और शुद्ध वातावरण में इस मेले का आनन्द लें और अपनी आस्था की डुबकी तीनों सरोवरों में लगाकर पुण्य के भागी बनें। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए तीनों सरोवरों की साफ-सफाई करवाकर स्वच्छ जल सरोवरों में भरा गया है। पहले दिन तक मेला में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके थे।
सभी श्रद्धालुओं का दो लाख रुपये का बीमा : मेला प्रशासक
एसडीएम बिलासपुर एवं मेला प्रशासक जसपाल सिंह गिल ने बताया कि मेला शुरू होने से पहले ही हजारों श्रद्धालु कपलामोचन में पहुंच चुके थे जो निरंतर जारी है। मेला क्षेत्र में साफ सफाई पर पूरा जोर दिया गया है। करीब 560 स्थायी व अस्थायी शौचालय बनाए गए हैं। मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा किया गया है। मेला क्षेत्र में 100 से ज्यादा सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।