फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Jubbal team becomes champion after defeating Bhambhauli.

Yamuna Nagar News: भंभौली को हराकर जुब्बल की टीम बनी चैंपियन

Sun, 14 Jun 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Jubbal team becomes champion after defeating Bhambhauli.
क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे मुख्य अति​थि का स्वागत करते आयोजक। आयोजक
यमुनानगर। ग्राम पंचायत गलौली व महरामपुर के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में जुब्बल की टीम भंभौली को हराकर चैंपियन बन गई। समापन समारोह में सेवानिवृत्त सरकारी स्कूल के मुख्य अध्यापक प्रदीप दत्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की उन्होंने विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी के साथ 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता भंभौली टीम को ट्रॉफी और 6100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

प्रदीप दत्ता ने कहा कि खेल और शिक्षा दोनों ही चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाना चाहिए। भविष्य में भी उन्होेंने अपनी पेंशन से टूर्नामेंट के लिए सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के विजेताओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजक अमित महरामपुर, कोच चिन्दा, शिबू सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे। संचालन भीमराव आंबेडकर सामाजिक न्याय ट्रस्ट महरामपुर के प्रधान दिनेश ने किया। इस दौरान अंकुश, अमन, अर्जुन, विपिन और विक्रम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed