फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   jalandhar new delhi intercity express postponed for two days

Yamuna Nagar News: जालंधर नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो दिन के लिए स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
jalandhar new delhi intercity express postponed for two days
यमुनानगर। इस सप्ताहांत यदि आप दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं, तो जरा अपनी ट्रेन की स्थिति पर नजर जरूर डाल लीजिए। जी 20 सम्मेलन के चलते रेलवे ने इन दिनों दिल्ली सहित हजरत निजामुद्दीन, सराय रोहिला, शहादरा, नई दिल्ली, आनंद विहार स्टेशन पर जाने वाली गाड़ियों की संख्या कम कर दी है। अंबाला मंडल से जाने वाली करीब डेढ़ दर्जन गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं और कई गाड़ियों के रूट बदल दिए गए हैं। वहीं यमुनानगर जगाधरी से गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण गाड़ियां भी रेलवे ने दो दिन के लिए रद्द कर दी है। अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि जी-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली के स्टेशनों पर गाड़ियां का दबाव कम किया गया है। नौ व दस सितंबर को गाड़ियां रद्द की गई हैं उनका अन्य दिन नियमित रूप से संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यमुनानगर जगाधरी से पुरानी व नई दिल्ली के लिए सिर्फ दो ही गाड़ियां हैं, जो दिल्ली तक जाती हैंं। जी-20 सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जालंधर सिटी से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14681 व 14682 दो दिन के लिए रद्द कर दी है। ये ट्रेन नौ व दस सितंबर को नहीं चलेगी। वहीं अंबाला छावनी से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14521 व 14522 इंटरसिटी एक्सप्रेस भी इन दो दिन रद्द रहेगी। बता दें कि यमुनानगर से जगाधरी जाने वाली यह दो महत्वपूर्ण गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed