फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It will be difficult to go for vacations, trains full

Yamuna Nagar News: छुट्टियों में घूमने जाना होगा मुश्किल, ट्रेनें फुल

Sun, 21 May 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 21 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
It will be difficult to go for vacations, trains full
यदि गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार अपनी ट्रेन की स्थिति का अवश्य पता कर लीजिएगा। ट्रेनों में अभी से भीड़ शुरू हो गई है। इससे लोगों को कंफर्म सीट नहीं मिल रही। कंफर्म सीट न होने के कारण छुट्टियों में घूमने जाने वाले लोग सीट को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

कई ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार हो गई है। ऐसे में लोगों को तत्काल टिकट का ही सहारा है। स्कूलों मेंं ग्रीष्म कालीन अवकाश के चलते इन दिनों ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। सीट की मांग इतनी है कि ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कुछ ट्रेनों में नोरूम का स्टेट आ गया है। ट्रेनों में सीट नहीं मिल पाने के कारण लोगों को निजी साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है या प्लान रद्द करना पड़ रहा है। वहीं इस बार रेलवे की ओर से अभी तक ग्रीष्मकालीन गाड़ियां नहीं चलाई गई हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

गर्मी के कारण अधिकांश लोग पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने जाते हैं। ऐसे में इन दिनों जम्मू जाने वाली गाड़ियों में सीट की भारी मांग है। हालात ऐसे हैं कि आधा दर्जन गाड़ियों में लोगों को सीट नहीं मिल रही है। कुछ गाड़ियों में वेटिंग तक नहीं है। ऋषिकेश से चलकर माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस में अभी से वेटिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 21 मई को इस ट्रेन में वेटिंग तक नहीं है। वहीं जून महीने के अधिकांश दिन यह ट्रेन पूरी फुल है। इसमें वेटिंग 116 तक पहुंच गई है। जैसलमेर से जम्मूतवी जाने वाली एक्सप्रेस में भी वेटिंग 150 के पार है। जून के पहले दो सप्ताह इस ट्रेन में किसी दिन 100 से नीचे वेटिंग नहीं है। वहीं हावड़ा से चलकर जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस में वेटिंग 150 के पार हो चुकी है।
गोरखपुर से चलकर जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस भी वेटिंग 150 के करीब पहुंच गई है। बिलासपुर से अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में भी वेटिंग है। सबसे ज्यादा वेटिंग मथुरा जाने के लिए हैं। जिले में भारी संख्या में लोग मथुरा वृंदावन धाम जाते हैं। छुट्टियों में मांग और ज्यादा बढ़ जाती है। इन दिनों छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में वेटिंग एक सौ के करीब पहुंच गई है। वहीं अमृतसर मुंबई स्वर्ण मंदिर मेल भी वेटिंग चल रही है। जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी, अमरनाथ एक्सप्रेस, लोहित एक्सप्रेस, गंगा सतलुज एक्सप्रेस सहित तमाम गाड़ियों में वेटिंग है।


गर्मी की छुट्टियों में स्पेशल ट्रेन चलाई जाती रही है। इस बार भी ट्रेन चलाने का विचार है, जिसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। जिन गाड़ियों की अनुमति मिलेगी, उनका ठहराव कर दिया जाएगा। छुट्टी होने के कारण इन दिनों लोग घूमने फिरने व रिश्तेदारी में जाते हैं, जिस कारण ऐसी समस्या आ जाती है। - विरेंद्र कादियान, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed